Friday, Sep 4 2026 | Time 22:36 Hrs(IST)
मनोरंजन


सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ के टीजर को मिले 5.5 करोड़ से अधिक व्यूज

मुंबई, 01 सितंबर (वार्ता) सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आगामी फैंटेसी लोककथा पर आधारित फिल्म ‘द वन’ के टीजर ने रिलीज के बाद दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। टीजर को अब तक 5.5 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यह सभी भाषाओं में यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत ‘द वन’ के टीजर में रहस्य, प्राचीन मान्यताओं और अलौकिक शक्तियों से जुड़ी दुनिया की झलक दिखाई गई है। टीजर में वन देवी की शक्ति को ‘अयिगिरी नंदिनी’ की धुन के साथ प्रभावी अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर छठ पूजा को भी दिखाया गया है।
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फैंटेसी और लोककथा पर आधारित इस फिल्म में रोमांच, रहस्य और हास्य का भी समावेश किया गया है। फिल्म की दुनिया को बड़े पर्दे के अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
‘द वन’ के साथ टीवीएफ के अरुणाभ कुमार, निर्देशक दीपक मिश्रा और एकता कपूर साथ आए हैं। फिल्म की दुनिया को विस्तार देने के लिए ‘द लीजेंड ऑफ वन’ नामक कॉमिक बुक के जरिए भी इसकी कहानी और पात्रों से दर्शकों को परिचित कराया जा रहा है।
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की इकाई बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत और टीवीएफ तथा 11.11 प्रोडक्शन के सहयोग से बनी ‘द वन’ की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है और इसका निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। मनु आनंद फिल्म के डीओपी और विजुअल डायरेक्टर हैं। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने किया है।
‘द वन’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

04 Sep 2026 | 3:31 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।.

see more..

प्यार में पड़ने की खूबसूरत फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’

04 Sep 2026 | 2:46 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)गायक हार्डी संधू का नया रोमांटिक गाना ‘स्टक ऑन यू’ रिलीज हो गया है। यह गाना प्यार के शुरुआती दौर की उस खूबसूरत फीलिंग को बयां करता है, जब कोई शख्स हर वक्त जेहन में रहता है और उसकी छोटी-छोटी बातें भी खास लगने लगती हैं।.

see more..

‘इंद्रपुत्र’ से जुड़ेंगी खुशबू सुंदर!कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज

04 Sep 2026 | 2:43 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)ज़ी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा की आगामी पैन-इंडिया मायथोलॉजिकल एक्शन-फैंटेसी फिल्म ‘इंद्रपुत्र’ अपनी घोषणा के बाद से चर्चा में है। किरण अब्बावरम की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को बड़े मायथोलॉजिकल यूनिवर्स की शुरुआत के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री खुशबू सुंदर का नाम भी फिल्म से जुड़ने की चर्चा है।.

see more..

ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर रिलीज

04 Sep 2026 | 2:40 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और अभिनेता आशीष सिंह अभिनीत फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फैंटेसी, भक्ति, पारिवारिक रिश्तों और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा।.

see more..

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने ताजा कीं जन्माष्टमी की यादें

04 Sep 2026 | 2:32 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के फ्री-टू-एयर हिंदी चैनल अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में जन्माष्टमी का उत्सव देखने को मिलेगा। इस दौरान राधा की भूमिका निभा रहीं सिमरन कौर के घर में भक्ति और पारिवारिक ड्रामे का संगम नजर आएगा।कहानी में राधा लड्डू गोपाल के स्वागत और पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, गैरी के उन्हें बाहर न ले जा पाने से नाराज शनाया (वैदेही नायर) लड्डू गोपाल के लिए बनाए गए चरण चिह्नों को खराब कर देती है। हालांकि, उसकी योजना उस समय उलट जाती है, जब वह खुद गोबर में गिर जाती है। इसके बाद कान्हा के रूप में तैयार कियान दोबारा चरण चिह्न बनाता है और उत्सव .

see more..