Friday, Sep 4 2026 | Time 23:08 Hrs(IST)
मनोरंजन


बुसान फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’, ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता)राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल की तमिल फिल्म ‘सेल्वी’ का ट्रेलर 31वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने रिलीज कर दिया है। अंजलि पाटिल निर्मित और अभिनीत यह फिल्म महोत्सव के प्रतिष्ठित ‘विजन-एशिया’ खंड के लिए चुनी गई है। इस खंड में शामिल दो भारतीय फिल्मों में ‘सेल्वी’ भी एक है।
डेब्यू निर्देशक सैलेश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ एक प्रवासी घरेलू देखभाल कर्मी की कहानी है। फिल्म में उसके रोजमर्रा के जीवन, काम की चुनौतियों और उन लोगों के साथ उसके संबंधों को केंद्र में रखा गया है, जिनकी वह देखभाल करती है।
फिल्म प्रवासन, महिला मित्रता, देखभाल, श्रम, सम्मान और अस्तित्व जैसे मुद्दों को भारतीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। कहानी आगे बढ़ने के साथ मुख्य किरदार सेल्वी के जीवन की जटिल परिस्थितियां और उसके कठिन फैसले सामने आते हैं।
फिल्म की रचनात्मक टीम में नौ बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके ए. श्रीकर प्रसाद संपादक के रूप में जुड़े हैं। भार्गव श्रीधर ने फिल्म का सह-लेखन करने के साथ छायांकन भी किया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता ध्वनि डिजाइनर आनंद कृष्णमूर्ति ने फिल्म का ध्वनि संयोजन किया है, जबकि सुरेन विखाश ने संगीत दिया है।
फिल्म में अंजलि पाटिल के साथ विनोद किशन, स्वाति कृष्णन, राजा कृष्णमूर्ति, अर्चना पद्मिनी और मेखा राजन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
अंजलि पाटिल ने कहा कि प्रवासन और देखभाल ऐसे विषय हैं, जिनसे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के लोग जुड़े हुए हैं। ‘सेल्वी’ के माध्यम से इन वैश्विक मुद्दों को भारतीय नजरिए और अनुभवों के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
निर्देशक सैलेश रत्नकुमार ने कहा कि एक नवोदित फिल्मकार के लिए बुसान जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिल्म के ट्रेलर का जारी होना बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी की शुरुआत महामारी के दौरान उन घरेलू देखभाल कर्मियों को देखने से हुई, जो अपने परिवारों को पीछे छोड़कर दूसरे लोगों की देखभाल करते हैं।
‘सेल्वी’ का सह-निर्माण रेड सी अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की पहल रेड सी फंड ने किया है। फिल्म को हांगकांग एशिया फिल्म वित्तपोषण का भी सहयोग मिला है।
प्रेम
वार्ता
More News

“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

04 Sep 2026 | 3:31 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।.

see more..

प्यार में पड़ने की खूबसूरत फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’

04 Sep 2026 | 2:46 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)गायक हार्डी संधू का नया रोमांटिक गाना ‘स्टक ऑन यू’ रिलीज हो गया है। यह गाना प्यार के शुरुआती दौर की उस खूबसूरत फीलिंग को बयां करता है, जब कोई शख्स हर वक्त जेहन में रहता है और उसकी छोटी-छोटी बातें भी खास लगने लगती हैं।.

see more..

‘इंद्रपुत्र’ से जुड़ेंगी खुशबू सुंदर!कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज

04 Sep 2026 | 2:43 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)ज़ी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा की आगामी पैन-इंडिया मायथोलॉजिकल एक्शन-फैंटेसी फिल्म ‘इंद्रपुत्र’ अपनी घोषणा के बाद से चर्चा में है। किरण अब्बावरम की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को बड़े मायथोलॉजिकल यूनिवर्स की शुरुआत के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री खुशबू सुंदर का नाम भी फिल्म से जुड़ने की चर्चा है।.

see more..

ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर रिलीज

04 Sep 2026 | 2:40 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और अभिनेता आशीष सिंह अभिनीत फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फैंटेसी, भक्ति, पारिवारिक रिश्तों और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा।.

see more..

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने ताजा कीं जन्माष्टमी की यादें

04 Sep 2026 | 2:32 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के फ्री-टू-एयर हिंदी चैनल अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में जन्माष्टमी का उत्सव देखने को मिलेगा। इस दौरान राधा की भूमिका निभा रहीं सिमरन कौर के घर में भक्ति और पारिवारिक ड्रामे का संगम नजर आएगा।कहानी में राधा लड्डू गोपाल के स्वागत और पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, गैरी के उन्हें बाहर न ले जा पाने से नाराज शनाया (वैदेही नायर) लड्डू गोपाल के लिए बनाए गए चरण चिह्नों को खराब कर देती है। हालांकि, उसकी योजना उस समय उलट जाती है, जब वह खुद गोबर में गिर जाती है। इसके बाद कान्हा के रूप में तैयार कियान दोबारा चरण चिह्न बनाता है और उत्सव .

see more..