Friday, Sep 4 2026 | Time 22:18 Hrs(IST)
मनोरंजन


‘मुसाफिर कैफे’ फेम वेदिका पिंटो की प्रोसीत रॉय की अगली फिल्म में एंट्री, लक्ष्य के साथ बनेगी नई जोड़ी

मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता)‘मुसाफिर कैफे’ में अपनी अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींचने वाली अभिनेत्री वेदिका पिंटो अब अभिनेता लक्ष्य के साथ स्क्रीन पर नई जोड़ी के रूप में नजर आएंगी। वेदिका फिल्मकार प्रोसीत रॉय की अगली अनटाइटल्ड फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती दिखाई देंगी।
‘राख’ से अपनी खास पहचान बनाने वाले प्रोसीत रॉय इस फिल्म के जरिए एक बार फिर अलग तरह की कहानी पेश करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में रोमांस के साथ मनोवैज्ञानिक पहलू को भी जोड़ा गया है। ऐसे में यह कहानी पारंपरिक प्रेम कहानी से अलग और काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
‘किल’, ‘चांद मेरा दिल’ और ‘द बा*र्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में अपनी अभिनय क्षमता दिखा चुके लक्ष्य इस फिल्म में एक जटिल और अप्रत्याशित किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में लक्ष्य और वेदिका पिंटो की नई जोड़ी कहानी का केंद्र होगी।
प्रोसीत रॉय अपने अलग तरह के कहानी कहने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इस बार वह रोमांस को मनोवैज्ञानिक ट्विस्ट के साथ पेश करने की तैयारी में हैं। फिल्म का शीर्षक और इसकी रिलीज से जुड़ी अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
प्रेम
वार्ता
More News

“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

04 Sep 2026 | 3:31 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।.

see more..

प्यार में पड़ने की खूबसूरत फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’

04 Sep 2026 | 2:46 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)गायक हार्डी संधू का नया रोमांटिक गाना ‘स्टक ऑन यू’ रिलीज हो गया है। यह गाना प्यार के शुरुआती दौर की उस खूबसूरत फीलिंग को बयां करता है, जब कोई शख्स हर वक्त जेहन में रहता है और उसकी छोटी-छोटी बातें भी खास लगने लगती हैं।.

see more..

‘इंद्रपुत्र’ से जुड़ेंगी खुशबू सुंदर!कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज

04 Sep 2026 | 2:43 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)ज़ी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा की आगामी पैन-इंडिया मायथोलॉजिकल एक्शन-फैंटेसी फिल्म ‘इंद्रपुत्र’ अपनी घोषणा के बाद से चर्चा में है। किरण अब्बावरम की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को बड़े मायथोलॉजिकल यूनिवर्स की शुरुआत के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री खुशबू सुंदर का नाम भी फिल्म से जुड़ने की चर्चा है।.

see more..

ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर रिलीज

04 Sep 2026 | 2:40 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और अभिनेता आशीष सिंह अभिनीत फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फैंटेसी, भक्ति, पारिवारिक रिश्तों और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा।.

see more..

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने ताजा कीं जन्माष्टमी की यादें

04 Sep 2026 | 2:32 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के फ्री-टू-एयर हिंदी चैनल अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में जन्माष्टमी का उत्सव देखने को मिलेगा। इस दौरान राधा की भूमिका निभा रहीं सिमरन कौर के घर में भक्ति और पारिवारिक ड्रामे का संगम नजर आएगा।कहानी में राधा लड्डू गोपाल के स्वागत और पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, गैरी के उन्हें बाहर न ले जा पाने से नाराज शनाया (वैदेही नायर) लड्डू गोपाल के लिए बनाए गए चरण चिह्नों को खराब कर देती है। हालांकि, उसकी योजना उस समय उलट जाती है, जब वह खुद गोबर में गिर जाती है। इसके बाद कान्हा के रूप में तैयार कियान दोबारा चरण चिह्न बनाता है और उत्सव .

see more..