Friday, Sep 4 2026 | Time 23:06 Hrs(IST)
मनोरंजन


अक्षय कुमार के साथ ‘समुक’ में नजर आ सकती हैं रुक्मिणी मैत्र

मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘समुक’ में बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्र की एंट्री हो सकती है।चर्चा है कि रुक्मिणी फिल्म में अहम भूमिका के लिए निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, रुक्मिणी को फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार के लिए चुना जा सकता है। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं, जबकि आशीन ए. शाह इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल ब्रिटेन में जारी है।
फिल्म में साइंस-फिक्शन के साथ एक्शन और सर्वाइवल का रोमांच देखने को मिलेगा।
सूत्र ने बताया कि रुक्मिणी फिल्म के लिए बातचीत में हैं और उनका किरदार कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निर्माताओं को ऐसी अभिनेत्री की तलाश थी, जो किरदार में गहराई और इंटेंसिटी ला सके।
‘समुक’ की दुनिया को देखते हुए फिल्म की कास्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निर्माताओं का मानना है कि रुक्मिणी के जुड़ने से फिल्म की कास्ट को एक अलग ऊर्जा मिलेगी।
बंगाली सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं रुक्मिणी के लिए हिंदी सिनेमा के इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना एक नया अनुभव होगा। फिल्म से जुड़ी कहानी और किरदारों की अधिकांश जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है।
‘समुक’ के जरिए अक्षय कुमार और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह करीब 13 वर्ष बाद एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म पिछले दो वर्षों से अधिक समय से तैयार की जा रही है और इसे बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों के लिए बनाया जा रहा है।
साइंस-फिक्शन, एक्शन और सर्वाइवल के मिश्रण वाली ‘समुक’ के वर्ष 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।
प्रेम
वार्ता
More News

“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

04 Sep 2026 | 3:31 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।.

see more..

प्यार में पड़ने की खूबसूरत फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’

04 Sep 2026 | 2:46 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)गायक हार्डी संधू का नया रोमांटिक गाना ‘स्टक ऑन यू’ रिलीज हो गया है। यह गाना प्यार के शुरुआती दौर की उस खूबसूरत फीलिंग को बयां करता है, जब कोई शख्स हर वक्त जेहन में रहता है और उसकी छोटी-छोटी बातें भी खास लगने लगती हैं।.

see more..

‘इंद्रपुत्र’ से जुड़ेंगी खुशबू सुंदर!कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज

04 Sep 2026 | 2:43 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)ज़ी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा की आगामी पैन-इंडिया मायथोलॉजिकल एक्शन-फैंटेसी फिल्म ‘इंद्रपुत्र’ अपनी घोषणा के बाद से चर्चा में है। किरण अब्बावरम की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को बड़े मायथोलॉजिकल यूनिवर्स की शुरुआत के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री खुशबू सुंदर का नाम भी फिल्म से जुड़ने की चर्चा है।.

see more..

ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर रिलीज

04 Sep 2026 | 2:40 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और अभिनेता आशीष सिंह अभिनीत फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फैंटेसी, भक्ति, पारिवारिक रिश्तों और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा।.

see more..

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने ताजा कीं जन्माष्टमी की यादें

04 Sep 2026 | 2:32 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के फ्री-टू-एयर हिंदी चैनल अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में जन्माष्टमी का उत्सव देखने को मिलेगा। इस दौरान राधा की भूमिका निभा रहीं सिमरन कौर के घर में भक्ति और पारिवारिक ड्रामे का संगम नजर आएगा।कहानी में राधा लड्डू गोपाल के स्वागत और पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, गैरी के उन्हें बाहर न ले जा पाने से नाराज शनाया (वैदेही नायर) लड्डू गोपाल के लिए बनाए गए चरण चिह्नों को खराब कर देती है। हालांकि, उसकी योजना उस समय उलट जाती है, जब वह खुद गोबर में गिर जाती है। इसके बाद कान्हा के रूप में तैयार कियान दोबारा चरण चिह्न बनाता है और उत्सव .

see more..