Friday, Sep 4 2026 | Time 22:44 Hrs(IST)
मनोरंजन


‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर विशाल चतुर्वेदी ने शुरू किया काम

मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता)बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इसके सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है।सात अगस्त को रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ ने धीमी शुरुआत के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार पकड़ी। फिल्म के अंत में नीम करौली बाबा की जीवन यात्रा के आगे जारी रहने के संकेत दिए गए थे।
विशाल चतुर्वेदी ने आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में दर्शकों से बातचीत के दौरान बताया कि फिल्म के दूसरे भाग की तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सीक्वल में नीम करौली बाबा के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अध्यायों को दिखाया जाएगा, जिसकी शुरुआत उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से होगी। इसके बाद कहानी आगरा, मथुरा और अन्य स्थानों तक पहुंचेगी।
इस दौरान फिल्म में नीम करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोबिनॉव सत्य भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि 20 फरवरी 2026 को ‘हनुमान अंश’ की घोषणा के समय इसे तीन फिल्मों की श्रृंखला के रूप में पेश किया गया था।यह फिल्म श्रृंखला विशाल चतुर्वेदी की पुस्तक ‘डिवाइन डिटूर’ से प्रेरित है। ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अब इसके अगले अध्याय को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
प्रेम
वार्ता
More News

“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

04 Sep 2026 | 3:31 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।.

see more..

प्यार में पड़ने की खूबसूरत फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’

04 Sep 2026 | 2:46 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)गायक हार्डी संधू का नया रोमांटिक गाना ‘स्टक ऑन यू’ रिलीज हो गया है। यह गाना प्यार के शुरुआती दौर की उस खूबसूरत फीलिंग को बयां करता है, जब कोई शख्स हर वक्त जेहन में रहता है और उसकी छोटी-छोटी बातें भी खास लगने लगती हैं।.

see more..

‘इंद्रपुत्र’ से जुड़ेंगी खुशबू सुंदर!कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज

04 Sep 2026 | 2:43 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)ज़ी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा की आगामी पैन-इंडिया मायथोलॉजिकल एक्शन-फैंटेसी फिल्म ‘इंद्रपुत्र’ अपनी घोषणा के बाद से चर्चा में है। किरण अब्बावरम की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को बड़े मायथोलॉजिकल यूनिवर्स की शुरुआत के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री खुशबू सुंदर का नाम भी फिल्म से जुड़ने की चर्चा है।.

see more..

ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर रिलीज

04 Sep 2026 | 2:40 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और अभिनेता आशीष सिंह अभिनीत फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फैंटेसी, भक्ति, पारिवारिक रिश्तों और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा।.

see more..

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने ताजा कीं जन्माष्टमी की यादें

04 Sep 2026 | 2:32 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के फ्री-टू-एयर हिंदी चैनल अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में जन्माष्टमी का उत्सव देखने को मिलेगा। इस दौरान राधा की भूमिका निभा रहीं सिमरन कौर के घर में भक्ति और पारिवारिक ड्रामे का संगम नजर आएगा।कहानी में राधा लड्डू गोपाल के स्वागत और पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, गैरी के उन्हें बाहर न ले जा पाने से नाराज शनाया (वैदेही नायर) लड्डू गोपाल के लिए बनाए गए चरण चिह्नों को खराब कर देती है। हालांकि, उसकी योजना उस समय उलट जाती है, जब वह खुद गोबर में गिर जाती है। इसके बाद कान्हा के रूप में तैयार कियान दोबारा चरण चिह्न बनाता है और उत्सव .

see more..