Friday, Sep 4 2026 | Time 23:04 Hrs(IST)
मनोरंजन


शिक्षक दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने अपने गुरुओं को किया याद

मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता) शिक्षक दिवस के अवसर पर सोनी सब के कलाकारों जितेन लालवानी, विवाना सिंह, इक़बाल खान, गुलकी जोशी, मुस्कान बामने और दीक्षा जोशी ने उन शिक्षकों और गुरुओं को याद किया, जिन्होंने उनके जीवन और करियर को दिशा दी।‘हस्तिनापुर के वीर’ में द्रोणाचार्य की भूमिका निभा रहे जितेन लालवानी ने अपने पिता, ससुर और वरिष्ठ कलाकार सुधीर पांडे से मिले अनुशासन, समर्पण और धैर्य के सबक साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन स्वयं सबसे बड़ा शिक्षक है और हर व्यक्ति से कुछ न कुछ सीखा जा सकता है।
‘गांधारी’ की भूमिका निभा रहीं विवाना सिंह ने अपने माता-पिता को अपना सबसे बड़ा गुरु बताया। उन्होंने कहा कि मां ने उन्हें ईमानदारी और सही काम करने की सीख दी, जबकि पिता ने अभिनय के लिए प्रेरित करने के साथ पढ़ाई पूरी करने पर भी जोर दिया।
‘यादें’ में डॉ. देव का किरदार निभा रहे इक़बाल खान ने अपनी थिएटर शिक्षिका अरुणा आहलुवालिया और उनकी बेटी किस्मत आहलुवालिया को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों ने अभिनय की समझ और अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में शानाया की भूमिका निभा रहीं मुस्कान बामने ने अपने चाचा को अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि चाचा ने उन्हें जमीन से जुड़े रहने, मेहनत करने और सफलता को सिर पर न चढ़ने की सीख दी।
‘यादें’ में दीप्ति की भूमिका निभा रहीं दीक्षा जोशी ने अपने कॉलेज प्रोफेसरों कैट्रिनेल डुंका, सरवर मैम और सुसन मैम को याद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने उन्हें सवाल पूछने, स्वतंत्र रूप से सोचने और अपना दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
प्रेम
वार्ता
More News

“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

04 Sep 2026 | 3:31 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।.

see more..

प्यार में पड़ने की खूबसूरत फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’

04 Sep 2026 | 2:46 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)गायक हार्डी संधू का नया रोमांटिक गाना ‘स्टक ऑन यू’ रिलीज हो गया है। यह गाना प्यार के शुरुआती दौर की उस खूबसूरत फीलिंग को बयां करता है, जब कोई शख्स हर वक्त जेहन में रहता है और उसकी छोटी-छोटी बातें भी खास लगने लगती हैं।.

see more..

‘इंद्रपुत्र’ से जुड़ेंगी खुशबू सुंदर!कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज

04 Sep 2026 | 2:43 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)ज़ी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा की आगामी पैन-इंडिया मायथोलॉजिकल एक्शन-फैंटेसी फिल्म ‘इंद्रपुत्र’ अपनी घोषणा के बाद से चर्चा में है। किरण अब्बावरम की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को बड़े मायथोलॉजिकल यूनिवर्स की शुरुआत के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री खुशबू सुंदर का नाम भी फिल्म से जुड़ने की चर्चा है।.

see more..

ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर रिलीज

04 Sep 2026 | 2:40 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और अभिनेता आशीष सिंह अभिनीत फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फैंटेसी, भक्ति, पारिवारिक रिश्तों और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा।.

see more..

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने ताजा कीं जन्माष्टमी की यादें

04 Sep 2026 | 2:32 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के फ्री-टू-एयर हिंदी चैनल अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में जन्माष्टमी का उत्सव देखने को मिलेगा। इस दौरान राधा की भूमिका निभा रहीं सिमरन कौर के घर में भक्ति और पारिवारिक ड्रामे का संगम नजर आएगा।कहानी में राधा लड्डू गोपाल के स्वागत और पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, गैरी के उन्हें बाहर न ले जा पाने से नाराज शनाया (वैदेही नायर) लड्डू गोपाल के लिए बनाए गए चरण चिह्नों को खराब कर देती है। हालांकि, उसकी योजना उस समय उलट जाती है, जब वह खुद गोबर में गिर जाती है। इसके बाद कान्हा के रूप में तैयार कियान दोबारा चरण चिह्न बनाता है और उत्सव .

see more..