Saturday, May 16 2026 | Time 10:35 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


उद्यमियों को राजस्थान में निवेश के भरपूर अवसर होंगे उपलब्ध-भजनलाल

उद्यमियों को राजस्थान में निवेश के भरपूर अवसर होंगे उपलब्ध-भजनलाल

जयपुर, 03 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास को मजबूत बनाने एवं गति प्रदान करने के लिए प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन करेगी और इसी कड़ी में आयोजित होने वाली प्रवासी राजस्थानी मीट से देश एवं विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों का प्रदेश के विकास में योगदान तथा सांस्कृतिक व सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा।

श्री शर्मा गुजरात के सूरत में आगामी आठ अक्टूबर को प्रस्तावित 'प्रवासी राजस्थानी मीट' के आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को प्रवासी राजस्थानी मीट के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रवासी राजस्थानी उद्यमियों एवं निवेशकों के साथ सेक्टर मीटिंग के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रवासी राजस्थानी मीट से प्रदेश में होटल, खनन, फार्मा जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों से संबंधित पूर्व तैयारियां समय से सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में प्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों की प्रवासी राजस्थानियों को जानकारी दी जाए।

उल्लेखनीय है कि आगामी दस दिसंबर को जयपुर में पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जायेगा।

जोरा

वार्ता

More News

पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

16 May 2026 | 12:05 AM

बारां, 15 मई (वार्ता) राजस्थान के बारां में पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित चार मूर्ति चौराहे पर जिला महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। .

see more..

किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

16 May 2026 | 12:04 AM

हनुमानगढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ के यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम मामलों की विशेष अदालत (संख्या-01) ने एक किशोरी का अपहरण करके उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त ऋषि उर्फ हरीश को किशोरी से दुष्कर्म करने का दोषी मानते हुए उस पर कुल एक लाख 32 हजार रुपये का जुर्माना भी किया। मामले के अनुसार हनुमानगढ़ टाऊन थाना क्षेत्र में मार्च 2021 में अभियुक्त ऋषि किशोरी का अपहरण करके ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
सं सुनील , जांगिड़
वार्ता.

see more..

पोस्त और अफीम के दो तस्करों को 20 वर्ष और एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा

16 May 2026 | 12:03 AM

हनुमानगढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ के मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम मामलों की विशेष अदालत ने पोस्त और अफीम की तस्करी के दो आरोपियों को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष और एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। .

see more..

कोटा के एमबीएस अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद बवाल

16 May 2026 | 12:01 AM

कोटा, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में कोटा में सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल एमबीएस अस्पताल में शुक्रवार को दो मरीजों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। .

see more..

पचास लाख की नकदी लूटने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

15 May 2026 | 10:45 PM

चित्तौड़गढ़, 15 मई (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिछले महीने बस से उतारकर एक यात्री से पचास लाख रुपये की नकदी लूटने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके नकदी बरामद की है।.

see more..