Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:24 Hrs(IST)
मनोरंजन


पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म बजरंगी का फर्स्ट लुक रिलीज

पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म बजरंगी का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, 14 फरवरी (वार्ता)भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म बजरंगी का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी और निर्माता अभय सिन्हा प्रस्तुत "बजरंगी" का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में पवन सिंह एक गुस्सैल, दमदार और रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह ने कहा कि जब जब सीता के दामन पे किसी दुराचारी की नज़र पड़ी है, तब तब बजरंगी ने अपने जान की बाजी लगा दी है।

इस फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है, वहीं, पटकथा और संवाद के साथ संगीत भी खुद रजनीश मिश्रा का हीं है।

निर्माता अभय सिन्हा ने कहा कि "बजरंगी" केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसमें नारी सम्मान, न्याय और रिश्तों की ताकत को दिखाया जाएगा। हमारी फिल्म में सबसे खास कहानी होगी, जिसमें पवन सिंह का दमदार और गुस्सैल अवतार, भाई-बहन के रिश्ते पर अनोखी कहानी, एक्शन और इमोशंस का जबरदस्त मिश्रण, सुपरहिट निर्देशक और संगीतकार रजनीश मिश्रा का जादू और बड़े बजट और हाई-लेवल प्रोडक्शन क्वालिटी हाइलाइट्स हैं। बाकी फिल्म का इंतजार कीजिए।

प्रेम

वार्ता

More News

‘इत्ती सी खुशी’ में विराट का किरदार बेहद जटिल : रजत वर्मा

12 Jan 2026 | 3:26 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) अभिनेता रजत वर्मा का कहना है कि सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' में उनका किरदार विराट बेहद जटिल है।.

see more..

बंगाली फिल्म भालोबाशार मोरशम में काम करना चुनौती थी : शरमन जोशी

12 Jan 2026 | 3:19 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का कहना है कि बंगाली फिल्म भालोबाशार मोरशम में काम करना उनके लिये चुनौती थी। .

see more..

घर कब आओगे गीत के साथ एक ऐसी विरासत जुड़ी है, जो केवल सम्मान की हक़दार है . मिथुन

12 Jan 2026 | 2:06 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार मिथुन का कहना कि घर कब आओगे गीत के साथ एक ऐसी विरासत जुड़ी है, जो केवल सम्मान की हक़दार है। .

see more..

‘मर्दानी 3’ के साथ रानी मुखर्जी मनाएंगी अपने शानदार करियर के 30 साल

12 Jan 2026 | 1:55 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ के साथ अपने शानदार करियर का 30 साल पूरा करेंगी।.

see more..

आमिर खान प्रोडक्शंस ने शेयर किया मज़ेदार वीडियो,आमिर खान और वीर दास के साथ नजर आये सुनील ग्रोवर

12 Jan 2026 | 1:43 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें आमिर खान और वीर दास के साथ अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं।.

see more..