Wednesday, Jan 21 2026 | Time 03:10 Hrs(IST)
भारत


ऑपरेशन सिंदूर में पांच आतंकवादी सरगना ढेर

ऑपरेशन सिंदूर में पांच आतंकवादी सरगना ढेर

नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता) पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों के 6 मई की रात को चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर में पांच आतंकवादी सरगनाओं के साथ साथ सैकड़ों अन्य आतंकवादी मारे गये।

सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में मौलाना मसूद अजहर के परिजनों सहित ऐसे बर्बर आतंकवादी मारे गये हैं जिनकी भारत में कई बड़े आतंकवादी हमलों में तलाश थी।

मारे गये आतंकवादियों में कुख्यात आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुदस्सर खादियां खास उर्फ मुदस्सर उर्फ अबू जुंदाल भी शामिल है। यह मरकज तैयबा, मुरीदके का प्रभारी था और इसकी पाकिस्तानी सरकार में अच्छी पैठ थी। पाकिस्तान सेना द्वारा उसके अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की ओर से उसे पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके अंतिम संस्कार की नमाज एक सरकारी स्कूल में आयोजित की गई, इसमें जमात-उद-दावा के नामित वैश्विक आतंकवादी के हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया। पाकिस्तानी सेना एक सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी नमाज में शामिल हुए।

इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद का कुख्यात आतंकवादी हाफिज मुहम्मद जमील भी मारा गया है। यह मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला और बहावलपुर के मरकज सुभान अल्लाह का प्रभारी था। यह युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और जैश-ए-मोहम्मद के लिए धन जुटाने में सक्रिय रूप से शामिल था।

मारे गये तीसरे बड़े आतंकवादी का नाम जैश-ए-मोहम्मद के मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ घोसी साहब है। यह भी मौलाना मसूद अजहर का साला और जैश-ए-मोहम्मद के लिए हथियारों के प्रशिक्षण का काम देखता था। यह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था। इस आतंकवादी की कंधार विमान अपहरण मामले में भी तलाश थी।

हमलों में मारा जाने वाला चौथा आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का खालिद उर्फ अबू अकाशा था जो जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था। यह अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में शामिल था। इसका अंतिम संस्कार फ़ैसलाबाद में किया गया। इसमें पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और फ़ैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर शामिल हुए।

पांचवां आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद का मोहम्मद हसन खान था। वह मुफ़्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश का ऑपरेशनल कमांडर था। इसने जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी हमलों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई।

संजीव

वार्ता

More News

भाजपा अध्यक्ष ने केरल विधानसभा, बेंगलुरु महानगर निगम चुनावों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की

21 Jan 2026 | 12:19 AM

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा और ग्रेटर बेंगलुरु महानगर निगम के अगामी चुनावों के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। .

see more..

चौबीस घंटे से कम समय में ही बिक गये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के सभी श्रेणियों के टिकट

20 Jan 2026 | 10:55 PM

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) असम के कामाख्या और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत शयनयान रेलगाड़ी (रेलगाड़ी संख्या 27576) की पहली व्यावसायिक यात्रा को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इस ट्रेन के सभी श्रेणियों की टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद 24 घंटे से कम समय में ही बिक गई। .

see more..

एनसीआर शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत लाया जाना चाहिए : भूपेंद्र

20 Jan 2026 | 9:48 PM

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि सभी एनसीआर शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत लाया जाना चाहिए।.

see more..

दक्षिण दिल्ली को जाम से मिलेगी राहत, एमबी रोड पर 6-लेन एलिवेटेड रोड को मंजूरी : रेखा गुप्ता

20 Jan 2026 | 9:45 PM

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि 1471.14 करोड़ रुपये की लागत वाली एमबी रोड पर 6-लेन एलिवेटेड रोड परियोजना को मंजूरी दे दी गयी है और इससे दक्षिण दिल्ली की यातायात तस्वीर बदलेगी।.

see more..

राष्ट्रीय बांध सुरक्षा समिति की 11वीं बैठक का दिल्ली में आयोजन

20 Jan 2026 | 9:41 PM

नयी दिल्ली 20 जनवरी वार्ता राष्ट्रीय बांध सुरक्षा समिति (एनसीडीएस) की 11वीं बैठक मंगलवार को यहाँ आयोजित की गयी जिसमें असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सहित सात राज्यों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।.

see more..