Saturday, Jan 17 2026 | Time 21:55 Hrs(IST)
भारत


मंत्रिमंडलीय समितियों का गठन, नियुक्ति समिति में मोदी और शाह

मंत्रिमंडलीय समितियों का गठन, नियुक्ति समिति में मोदी और शाह

नयी दिल्ली 03 जुलाई (वार्ता) मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए आठ मंत्रिमंडलीय समितियों का बुधवार को गठन कर दिया जिसमें महत्वपूर्ण नियुक्ति संबंधी समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह को रखा गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार राजनीतिक मामलों की समिति प्रधानमंत्री मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी , स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्यम विभाग के मंत्री जीतन राम मांझी, बंदरगाह जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू एवं कोयला तथा खान मंत्री जी किशन रेड्डी शामिल किये गये हैं।

सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति में श्री मोदी के अलावा, श्री सिंह, श्री शाह, श्रीमती सीतारमण और विदेश मंत्री डाॅ. एस. जयशंकर शामिल हैं।

आर्थिक मामलों की समिति में प्रधानमंत्री के साथ श्री सिंह, श्री शाह, श्री गडकरी, श्री शिवराज सिंह चौहान, श्रीमती सीतारमण , डाॅ. जयशंकर, श्री एच डी कुमारस्वामी, श्री पीयूष गोयल, श्री धर्मेन्द्र प्रधान और श्री राजीव रंजन सिंह को रखा गया है।

संसदीय कार्य संबंधी समिति में श्री सिंह के साथ श्री शाह, श्री नड्डा, श्रीमती सीतारमण, श्री राजीव रंजन सिंह, डाॅ. वीरेन्द्र कुमार, श्री नायडू , श्री जुएल ओरांव, श्री रिजिजू और श्री सी आर पाटिल शामिल हैं। इस समिति में श्री अर्जुन राम मेघवाल और डाॅ. एल मुरूगन को विशेष आमंत्रित सदस्य रखा गया है।

निवेश और आर्थिक वृद्धि संबंधी समिति में प्रधानमंत्री के साथ श्री सिंह, श्री शाह, श्री गडकरी, श्रीमती सीतारमण, श्री गोयल, श्री प्रह्लाद जोशी, श्री गिरिराज सिंह, श्री अश्विनी वैष्णव, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्री हरदीप सिंह पुरी और श्री चिराग पासवान शामिल किये गये हैं। श्री राव इंद्रजीत सिंह और श्री प्रताप राव जाधव को समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य का दर्जा दिया गया है।

सरकार ने श्री शाह की अध्यक्षता में आवास समिति का गठन किया है जिसमें श्री गडकरी, श्रीमती सीतारमण, श्री मनोहर लाल और श्री गोयल को शामिल किया गया है। डा. जितेन्द्र सिंह इस समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये हैं।

आर्थिक मामलों की कौशल, रोजगार एवं आजीविका समिति में प्रधानमंत्री के साथ श्री राजनाथ सिंह, श्री शाह, श्री गडकरी, श्रीमती सीतारमण, श्री गोयल, श्री प्रधान, श्री वैष्णव, श्री यादव, श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, श्री पुरी और डा.. मनसुख मांडविया शामिल हैं। श्री जयंत चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य का दर्जा दिया गया है।

संजीव मनोहर, उप्रेती

वार्ता

More News

आतिशी के कहे गये आपत्तिजनक शब्दों को लेकर अब सच्चाई सबके सामने आ चुकी : सिरसा

17 Jan 2026 | 9:32 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के सम्मान में चल रही चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी द्वारा कहे गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर अब सच्चाई पूरी तरह देश के सामने आ चुकी है।.

see more..

डीजीसीए का इंडिगो पर 22 करोड़ का जुर्माना, अधिकारी को कार्यमुक्त करने का निर्देश

17 Jan 2026 | 9:25 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दिसंबर के पहले सप्ताह में इंडिगो संकट की उड़ानों में व्यवधान की जांच के लिए गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर उस पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है, और एक अधिकारी को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है। नियामक ने एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को भी इस मामले में आगाह किया है।.

see more..

बांग्लादेश के पूर्व मंत्री ने ढ़ाका में सत्ता में लौटने का किया वादा

17 Jan 2026 | 9:13 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद ने 'शेख हसीना के नेतृत्व में सरकार बनाकर' सत्ता में वापसी का वादा किया है। उन्होंने जुलाई-अगस्त 2024 के छात्र आंदोलन पर संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) की रिपोर्ट की कड़ी आलोचना करते हुए उसे अत्यधिक पक्षपातपूर्ण बताया।.

see more..

केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बाड़ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थानांतरित करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति दी: मान

17 Jan 2026 | 8:39 PM

नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को कहा कि कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी राहत देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बाड़ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थानांतरित करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी है। .

see more..