Saturday, Jun 13 2026 | Time 20:54 Hrs(IST)
मनोरंजन


सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में होगी गौरव चोपड़ा की एंट्री

सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में होगी गौरव चोपड़ा की एंट्री

मुंबई, 09 मई (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय शो पुष्पा इम्पॉसिबल में अभिनेता गौरव चोपड़ा की एंट्री होगी।

पुष्पा इम्पॉसिबल में एक नया और दिलचस्प मोड़ आने वाला है।दर्शकों को जल्द ही गौरव चोपड़ा के रूप में एक दमदार एंट्री देखने को मिलेगी। गौरव इस शो में प्रोफेसर राजवीर शास्त्री का किरदार निभाते नजर आएंगे,जो कभी एक प्रतिभाशाली और चर्चित वकील हुआ करते थे, लेकिन अब जीवन से निराश और तल्ख स्वभाव वाले शिक्षक बन चुके हैं।

गौरव चोपड़ा ने कहा, जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो राजवीर की जटिलता ने मुझे बहुत आकर्षित किया। वह एक ऐसा इंसान है जो बेहद प्रतिभाशाली है, लेकिन अंदर से टूटा हुआ भी। वह तेज़ दिमाग वाला है, लेकिन बहुत कड़वा भी और इन सबके बावजूद, पूरी तरह से इंसान है। उसकी यात्रा दर्दनाक जरूर है, लेकिन बहुत सच्ची लगती है। हम सभी के अंदर कुछ ज़ख्म होते हैं, कुछ जो दिखते हैं और कुछ जो छुपे रहते हैं। एक अभिनेता के तौर पर मैं ऐसे किरदारों के लिए जीता हूँ जो मुझे चुनौती दें, जहाँ मुझे भावनाओं की परतें खोलनी पड़ें।

गौरव चोपड़ा ने कहा,राजवीर शास्त्री ऐसा ही एक किरदार है। और जो बात इस अनुभव को और भी खास बनाती है, वो है करुणा पांडे के साथ काम करना। पुष्पा के किरदार में उनकी सादगी, गहराई और सच्चाई हर सीन को जीवंत बना देती है। मैं शो के निर्माताओं का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर भरोसा कर इतना दमदार रोल सौंपा। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूं । ये एक भावनात्मक सफर होने वाला है।

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

प्रेम

वार्ता

More News

निर्देशकों की पहली पसंद बनीं कियारा, बॉलीवुड में पूरे किए 12 साल

13 Jun 2026 | 4:45 PM

मुंबई, 13 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। फिल्म फगली से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कियारा आज अपनी पीढ़ी की सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।.

see more..

'गवर्नर' के दर्शकों के लिए खास ऑफर, एक टिकट खरीदें और दूसरी मुफ्त पाएं

13 Jun 2026 | 2:23 PM

मुंबई, 13जून (वार्ता) फ़िल्म गवर्नर को दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच फिल्म के निर्माताओं ने सिनेप्रेमियों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत इस फिल्म के लिए अब दर्शक एक टिकट खरीदकर दूसरी टिकट मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं।निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद पहले दिन 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है और उस अनसुने नायक की कहानी प्रस्तुत करती है, जिसने देश को आर्थिक चुनौतियों से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।.

see more..

'गवर्नर' के दर्शकों के लिए खास ऑफर, एक टिकट खरीदें और दूसरी मुफ्त पाएं

13 Jun 2026 | 2:22 PM

मुंबई, 13जून (वार्ता) फ़िल्म गवर्नर को दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच फिल्म के निर्माताओं ने सिनेप्रेमियों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत इस फिल्म के लिए अब दर्शक एक टिकट खरीदकर दूसरी टिकट मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं।निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद पहले दिन 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है और उस अनसुने नायक की कहानी प्रस्तुत करती है, जिसने देश को आर्थिक चुनौतियों से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।.

see more..

'गदर: एक प्रेम कथा' के 25 साल पूरे, ज़ी सिनेमा-ज़ी बॉलीवुड और ज़ी स्टूडियोज़ मना रहे जश्न

13 Jun 2026 | 2:11 PM

मुंबई,13 जून (वार्ता) भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में शुमार गदर : एक प्रेम कथा ने अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर ज़ी सिनेमा, ज़ी बॉलीवुड और जी स्टूडियोज उस ऐतिहासिक फिल्म की विरासत का जश्न मना रहे हैं, जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित किए, बल्कि ज़ी स्टूडियोज़ की सिनेमाई यात्रा की भी शुरुआत की।.

see more..

'राव बहादुर' का रहस्यमयी टीजर जारी, सत्यदेव के दमदार अवतार ने बढ़ाई उत्सुकता

13 Jun 2026 | 1:52 PM

मुंबई, 13 जून (वार्ता) अभिनेता सत्यदेव अभिनीत आगामी फिल्म राव बहादुर का नया टीजर जारी कर दिया गया है। निर्देशक वेंकटेश महा की इस फिल्म के टीजर ने अपनी रहस्यमयी कहानी, भव्य प्रस्तुति और मनोवैज्ञानिक ड्रामा की झलक से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म तीन जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..