Tuesday, Jul 14 2026 | Time 21:36 Hrs(IST)
खेल


गिल ने ठोके 161, भारत ने इंग्लैंड को दिया 608 का लक्ष्य

गिल ने ठोके 161, भारत ने इंग्लैंड को दिया 608 का लक्ष्य

बर्मिंघम, 05 जुलाई (वार्ता) कप्तान शुभमन गिल के बेहतरीन (161 ) शतक और के एल राहुल (55), ऋषभ पंत (65) तथा रवींद्र जडेजा (नाबाद 69) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को चायकाल के बाद अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित कर इंग्लैंड के सामने 608 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रख दिया। भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त हासिल थी।

पहली पारी में दोहरा शतक (269)बनाने वाले गिल ने दूसरी पारी में भी अपनी उसी लय को जारी रखते हुए 162 गेंदों पर 161 रन में 13 चौके और आठ छक्के लगाए। राहुल ने 84 गेंदों पर 10 चौके मारे। पंत ने 58 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए जबकि जडेजा ने जडेजा ने 118 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।

इंग्लैंड ने विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन स्टंप्स तक तीन विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। उसे कल मैच के अंतिम दिन 536 रन और बनाने हैं जबकि भारत को सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए सात विकेट की जरूरत है।

आकाशदीप सिंह ने इंग्लैंड को दो तगड़े झटके दिए जबकि पहली पारी में छह विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज ने एक विकेट झटका। आकाश ने बेन डकेट और जो रुट को बोल्ड किया। सिराज ने जैक क्रोली का विकेट झटका। डकेट ने 25 और रुट ने छह रन बनाये जबकि क्रोली का खाता भी नहीं खुला। स्टंप्स के समय ओली पॉप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं

भारत ने कल के एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया और दिन भर इंग्लैंड के गेंदबाजों की तबियत से धुनाई की। गिल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए सीरीज में लगातार तीसरा और कुल आठवां शतक जड़ा। उन्होंने टेस्ट में दोहरे शतक और शतक की दुर्लभ उपलब्धि हासिल की। ऐसा करने वाले वह सुनील गावस्कर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गावस्कर ने 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था।

करुण नायर के 26 रन बनाकर आउट हो जाने के बाद मैदान पर उतरे गिल ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं बक्शा। उन्हें पंत और और जडेजा का अच्छा साथ मिला। दोनों ने विपरीत अंदाज में अर्धशतक बनाये। पंत जहां आक्रामक थे वहीं जडेजा ने धैर्य दिखाया।

गिल एक टेस्ट में कुल 430 रन बनाकर एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में कुल 456 रन बनाये थे।

राज, राम

वार्ता

More News

डीपीएस वसंत विहार, स्टेप बाय स्टेप, मदर्स इंटरनेशनल और जी.डी. गोयनका सेमीफाइनल में

14 Jul 2026 | 9:00 PM

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) ओरिएंटल कप 2026 के छठे दिन मंगलवार को डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में सुहावने मौसम और खिली धूप के बीच लड़कों के वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गए। अंतिम आठ के चारों मुकाबलों में रोमांच, तेज़ रफ्तार फुटबॉल और खिलाड़ियों के शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिले। दिन के अंत में दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, नोएडा, द मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली और जी.डी. गोयनका स्कूल, द्वारका ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।.

see more..

झंडू की नज़रें राष्ट्रमंडल खेलों पर,बेहतर प्रदर्शन का वादा

14 Jul 2026 | 8:48 PM

अहमदाबाद, 14 जुलाई (वार्ता) नेशनल रिकॉर्ड होल्डर झंडू कुमार, जो ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दो पैरा पावरलिफ्टर्स में से एक होंगे, गांधीनगर में साई के नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में इस प्रतिष्ठित इवेंट के लिए ज़ोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। वह हर चार साल में होने वाले इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं और प्रतियोगिता के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करते हैं।.

see more..

फिट होने के बाद ब्राइडन कार्स को इंग्लैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया

14 Jul 2026 | 7:49 PM

बर्मिंघम, 14 जुलाई (वार्ता) तेज़ गेंदबाज़ ब्राइडन कार्स को भारत के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के बाकी मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। 30 साल के कार्स कलाई और कोहनी की चोट के कारण बाहर चल रहे थे, लेकिन हाल ही में डरहम के लिए तीन टी 20 ब्लास्ट मैचों में खेलकर उन्होंने वापसी की। इससे पहले, नेट्स में ट्रेनिंग के दौरान दाहिने हाथ में चोट लगने के कारण कार्स आईपीएल नहीं खेल पाए थे। उनकी चोट के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई थी।.

see more..

रुट और डासन के अर्धशतकों से इंग्लैंड ने भारत को दी 259 रन की चुनौती

14 Jul 2026 | 7:40 PM

बर्मिंघम, 14 जुलाई (वार्ता) जो रूट (नाबाद 76) और लियाम डासन (68) ने बेहतरीन अर्धशतक बनाते हुए इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पहले वनडे में मंगलवार को नाजुक स्थिति से उबारकर 47.5 ओवर में 258 रन के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। .

see more..