Tuesday, Jan 13 2026 | Time 04:29 Hrs(IST)
खेल


अंपायर के फैसले से असहमति जताने पर गिल पर लग सकता है जुर्माना

अंपायर के फैसले से असहमति जताने पर गिल पर लग सकता है जुर्माना

जयपुर 11 अप्रैल (वार्ता) गुजरात टाइटंन के कप्तान शुभमन गिल को राजस्थान रॉयल के साथ हुये मुकाबले के दौरान अंपायर के फैसले से असहमति जताने, बहस करने और गुस्से में गेंद पटने के लिए जुर्माना भरना पड़ सकता है।

शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मंजूरी मिलने के बाद जुर्माना भरना पड़ सकता है। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गये मैच में मोहित शर्मा द्वारा 17वें की आखिरी गेंद फेंके जाने पर अंपायर ने इस गेंद को वाइड करार दिया। इस दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने डीआरएस लिया और उनकी मैदानी अंपायर के साथ तीखी बहस हुई और उन्होंने गुस्से में गेंद पटक दी थी।

मैच में अंपायर संभवतः रेफरी को घटना की रिपोर्ट देंगे। गुजरात के कप्तान को प्रतिबंधों के बारे में सूचित करने के लिए बुला सकता है। नियमों के अनुसार, खिलाड़ी अंपायर के कॉल पर असहमति नहीं दिखा सकते हैं। फैसले को मानने से इनकार करने पर मैच रेफरी ने क्रिकेटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। गिल की गुस्से भरी प्रतिक्रिया उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल सकती है और उन्हें मैच फीस का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

राम

वार्ता

More News

एचआईएल जीसी ने अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-2 से हराया

12 Jan 2026 | 9:55 PM

रांची, 12 जनवरी (वार्ता) एचआईएल जीसी ने सोमवार को पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 के मैच में अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स को 4-2 से हरा दिया।
आज यहां मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में एचआईएल जीसी के लिए केन रसेल ने (14वें, 33वें, 47वें) और सैम वार्ड ने (23वें) मिनट में गोल किए, जबकि अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगन्स के लिए ब्लेक गोवर्स ने (32वें) और उत्तम सिंह ने (56वें) मिनट में गोल किए।
इस जीत के साथ ही एचआईएल सीजी अंक तालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं यह इस सीजन में ड्रैगन्स की पहली हार है।
राम
वार्ता.

see more..

इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने भारत को डीएलएस पद्धति से 20 रनों से हराया

12 Jan 2026 | 9:48 PM

बुलावायो, 12 जनवरी (वार्ता) कप्तान थॉमस रियू (नाबाद 71) और जोसेफ मूर्स (46) की शानदार पारियों के दम इंग्लैंड की टीम ने सोमवार को वर्षा प्रभावित अंडर-19 विश्व कप अभ्यास मुकाबले में भारत को डीएलएस पद्धति से 20 रनों से हरा दिया।.

see more..

तन्वी शर्मा, एम तरुण इंडिया ओपन के मेन ड्रॉ में प्रमोट हुए

12 Jan 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी शर्मा, महिला डबल्स नेशनल चैंपियन अश्विनी भट के और शिखा गौतम और तरुण मन्नेपल्ली को टूर्नामेंट से ठीक पहले कुछ टॉप खिलाड़ियों के हटने के बाद योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 के मेन ड्रॉ में प्रमोट किया गया।.

see more..

इंडिया ओपन में शत प्रतिशत प्रदर्शन करूंगी : सिंधु

12 Jan 2026 | 8:16 PM

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) मलेशियन ओपन की सेमीफाइनलिस्ट पीवी सिंधु ने कहा है कि वह मंगलवार से होने वाले इंडिया ओपन में अपना शत प्रतिशत प्रदर्शन देंगी। .

see more..

इंडिया ओपन में 'भारतीयों' पर रहेंगी निगाहें

12 Jan 2026 | 8:05 PM

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु और पुरुष युगल की शीर्ष जोड़ी चिराग शेट्टी व सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का कहना है कि घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने का अहसास हमेशा खास होता है। इन सबके मुताबिक इस बार योनेक्स-सनराइज़ इंडिया ओपन 2026 का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि अगस्त में इसी वेन्यू पर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी।.

see more..