Monday, Feb 16 2026 | Time 04:16 Hrs(IST)
मनोरंजन


लड़कियों को निर्भीक, आत्मनिर्भर और मजबूत बनना चाहिये : सुमित राघवन

लड़कियों को निर्भीक, आत्मनिर्भर और मजबूत बनना चाहिये : सुमित राघवन

मुंबई, 23 मई (वार्ता) टीवी के जानेमाने अभिनेता सुमित राघवन का कहना है कि लड़कियों को निर्भीक, आत्मनिर्भर और मजबूत बनना चाहिये।

सोनी सब का शो ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी, नए किस्से’अपने दिल को छू लेने वाले पारिवारिक पलों और सामाजिक मुद्दों की गूढ़ प्रस्तुति के लिए दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। अब यह शो एक और महत्वपूर्ण सामाजिक विषय महिलाओं की आत्मरक्षा को सामने लाने जा रहा है, जिसमें करुणा और समझ के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का संदेश दिया जाएगा।

शो में राजेश वागले की भूमिका निभा रहे सुमित राघवन ने कहा, राजेश वागले एक ऐसे किरदार हैं जो हमेशा लैंगिक समानता की बात करते हैं।चाहे घर में हो या समाज में। इस ट्रैक में भी वह दृढ़ विश्वास रखते हैं कि यदि लड़कियां आत्मरक्षा सीखना चाहती हैं, तो यह उनका अधिकार ही नहीं, बल्कि आवश्यकता भी है। वह मानते हैं कि लड़कियों को निर्भीक, आत्मनिर्भर और मजबूत बनना चाहिए। एक पिता होने के नाते, जहाँ उनकी पहल अपनी बेटी की रक्षा करना है, वहीं वह समझते हैं कि असली सुरक्षा उसे खुद सक्षम बनाना है। मुझे खुशी है कि हमारा शो इतनी संवेदनशीलता के साथ इस विषय को उठा रहा है। यह चर्चा हर घर तक पहुँचना चाहिए कि सुरक्षा और ताकत सिर्फ लड़कों के लिए नहीं ,सभी के लिए है।

‘वागले की दुनिया -नई पीढ़ी, नए किस्से’ सोनी सब पर, सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे प्रसारित होता है।

प्रेम

वार्ता

More News

’जय सोमनाथ’ के लिये संजय लीला भंसाली–केतन मेहता ने मिलाया हाथ

15 Feb 2026 | 3:00 PM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता के साथ मिलकर भारतीय सभ्यता की एक बेहद महत्वपूर्ण कहानी 'जय सोमनाथ' का ऐलान किया है। भारतीय सिनेमा की इन दो सबसे बड़ी क्रिएटिव ताकतों का एक साथ आना वाकई एक्साइटिंग है, जो पर्दे पर एक अनोखा और भव्य नज़ारा पेश करने का वादा करता है।.

see more..

79 वर्ष के हुये रणधीर कपूर

15 Feb 2026 | 1:36 PM

(जन्मदिन 15 फरवरी के अवसर पर).

see more..

फ़िल्म ‘नागबंधम’ का टीजर सुपरस्टार महेश बाबू ने किया रिलीज

15 Feb 2026 | 11:58 AM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता)महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, अभिषेक नामा के डायरेक्शन में बनी माइथो-एक्शन फिल्म 'नागबंधम' का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में विराट कर्णा लीड रोल में हैं। प्रोड्यूसर किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने इस फिल्म को एक बहुत बड़े स्केल पर तैयार किया है। सुपरस्टार महेश बाबू ने इस टीज़र को रिलीज किया है।.

see more..

लैला–मजनू के बाद अब ‘हीर रांझा’: एकता कपूर और इम्तियाज अली फिर साथ

15 Feb 2026 | 11:09 AM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) फ़िल्म.'लैला मजनू' के बाद इम्तियाज़ अली और एकता कपूर फ़िल्म ‘हीर रांझा’ के लिये अपनी क्रिएटिविटी का जादू बिखेरने के लिये तैयार हैं। 'हीर रांझा' 'लैला मजनू' फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो मोहब्बत की इस पुरानी कहानी को आज के दर्शकों के साथ एक नए और गहरे अंदाज़ में जोड़ेगी।.

see more..

भाई-बहनों के बीच तुलना उन्हें प्रतिद्वंद्वी बना देती है :संदीपा धर

14 Feb 2026 | 6:49 PM

मुंबई, 14 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री संदीपा धर का कहना है कि भाई-बहनों के बीच तुलना उन्हें प्रतिद्वंद्वी बना देती है, प्यार को शर्तों से जोड़ देती है और ऐसे ज़ख्म छोड़ जाती है जिन्हें भरने में सालों लग जाते हैं।.

see more..