Saturday, Feb 7 2026 | Time 03:35 Hrs(IST)
मनोरंजन


गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का लोकगीत 'राजा जी के दिलवा में' रिलीज

गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का लोकगीत 'राजा जी के दिलवा में' रिलीज

मुंबई, 26 मार्च (वार्ता) गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का लोकगीत 'राजा जी के दिलवा में' रिलीज हो गया है।

भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के दिलवा में' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'यह सांग बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं! इस गाने की मेकिंग और टेकिंग कमाल की गई है।'

गोल्डी यादव ने कहा कि 'मेरा गाया हुआ यह भोजपुरी लोकगीत बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इसका ऑडियो और वीडियो श्रोताओं को पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।'

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के दिलवा में' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में काजल त्रिपाठी नजर आ रही हैं। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि विकाश ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

प्रेम

वार्ता

More News

'दो दीवाने सहर में' और 'चुंबक' के साथ संदीपा धर ने फरवरी माह की यादगार शुरुआत की

06 Feb 2026 | 3:52 PM

मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री संदीपा धर ने फिल्म 'दो दीवाने सहर में' और 'चुंबक' के साथ फरवरी माह की यादगार शुरूआत की है।.

see more..

श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने ‘टॉक्सिक’ के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 120 करोड़ में हासिल किए

06 Feb 2026 | 3:45 PM

मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) फिल्मकार दिल राजू के नेतृत्व वाली कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 120 करोड़ में हासिल कर लिये हैं।.

see more..

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ को मिला दुनियाभर में प्यार

06 Feb 2026 | 2:25 PM

मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि सतीश पेडनेकर ने अमेज़न प्राइम की टॉप-ट्रेंडिंग साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर दलदल के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ साबित की है। .

see more..

‘घूसखोर पंडत’ दर्शकों का मनोरंजन करने के उद्देश्य से बनाई गई है : नीरज पांडे

06 Feb 2026 | 2:20 PM

मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार नीरज पांडे का कहना है कि उन्होंने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ दर्शकों का मनोरंजन करने के उद्देश्य से बनाई है और इसका किसी भी जाति, धर्म या समुदाय से कोई संबंध नहीं है।.

see more..

मनोरंजन-लता आवाज जादू दो अंतिम मुंबई

06 Feb 2026 | 1:16 PM

वर्ष 1949 में फिल्म महल के गाने आयेगा आने वाला गाने के बाद लता बालीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफल हो गयी। इसके बाद राजकपूर की बरसात के गाने जिया बेकरार है, हवा मे उड़ता जाये जैसे गीत गाने के बाद लता बालीवुड में एक सफल पार्श्वगायिका के रूप में स्थापित हो गयी। सी.रामचंद्र के संगीत निर्देशन में लता ने प्रदीप के लिखे गीत पर एक कार्यक्रम के दौरान एक गैर फिल्मी गीत ए मेरे वतन के लोगों गाया। इस गीत को सुनकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू इतने प्रभावित हुये कि उनकी आंखो मे आंसू आ गये। लता के गाये इस गीत से आज भी लोगो की आंखे नम हो उठती है ।.

see more..