Saturday, Feb 7 2026 | Time 03:34 Hrs(IST)
भारत


सुशासन से विभिन्न क्षेत्रों में आया बदलाव, प्रगति के साथ जीवन में सुगमता बढी: मोदी

सुशासन से विभिन्न क्षेत्रों में आया बदलाव, प्रगति के साथ जीवन में सुगमता बढी: मोदी

नई दिल्ली 09 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश ने 140 करोड़ लोगों की सामूहिक भागीदारी से सुशासन के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बदलाव देखा है, जिससे तेजी से प्रगति हुई है और ‘जीवन में सुगमता’ आयी है।

श्री मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकाल के ग्यारह वर्ष पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है, बल्कि जलवायु परिवर्तन और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी बन गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में राजग सरकार के केन्द्र की सत्ता में आने के बाद श्री मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा,“ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के सिद्धांत से प्रेरित होकर राजग सरकार ने तेजी से और संवेदनशीलता के साथ युगांतकारी परिवर्तन किए हैं।

श्री मोदी ने कहा है कि आर्थिक विकास से लेकर सामाजिक उत्थान तक, सरकार ने जन-केंद्रित, समावेशी और सर्वांगीण प्रगति को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि भारत आज न केवल सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, बल्कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज भी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को अपनी सामूहिक सफलता पर गर्व है लेकिन इसके साथ ही, हम आशा व विश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि पिछले 11 वर्षों में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं और जीवन की सुगमता को बढ़ावा मिला है।

श्री मोदी ने सरकार की उपलब्धियों को संवाद-शैली के माध्यम से प्रस्तुत करने वाली नमो ऐप के माध्यम से इस परिवर्तनकारी यात्रा के बारे में जानकारी जुटाने के लिए देशवासियों को प्रोत्साहित भी किया है। इस ऐप के जरिए इंटरैक्टिव गेम, क्विज़, सर्वेक्षण और अन्य प्रारूपों के माध्यम से प्रेरणादायी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

प्रधानमंत्री ने लोगों को नमो ऐप और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध वीडियो, इन्फोग्राफिक्स और लेखों जैसे विभिन्न आकर्षक प्रारूपों के माध्यम से भारत की विकास यात्रा के बारे में जानकारी लेने के लिए भी आमंत्रित किया।

श्री मोदी ने अपने पोस्ट में कहा , “ सुशासन और परिवर्तन पर स्पष्ट ध्यान! 140 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और सामूहिक भागीदारी के बल पर भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखे हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर, एनडीए सरकार ने तेजी से और संवेदनशीलता के साथ युगांतकारी परिवर्तन किए हैं। आर्थिक विकास से लेकर सामाजिक उत्थान तक, जन-केंद्रित, समावेशी और सर्वांगीण प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया गया है। हमें अपनी सामूहिक सफलता पर गर्व है, लेकिन साथ ही, हम एक विकसित भारत के निर्माण के लिए आशा, विश्वास और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं!”

संजीव

वार्ता

More News

राहुल गांधी ने जनकपुरी घटना को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा

06 Feb 2026 | 10:33 PM

नयी दिल्ली 06 फरवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी में गड्डे में गिरने से हुयी एक युवक की मौत को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। .

see more..

दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी के खिलाफ जबरन वसूली और गैर-कानूनी हिरासत का मामला दर्ज

06 Feb 2026 | 10:09 PM

नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में द्वारका जिले के पूर्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शंकर चौधरी के खिलाफ जबरन वसूली, गैर-कानूनी हिरासत और आपराधिक दुराचार के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।.

see more..

जनकपुरी हादसे में जल बोर्ड के तीन अधिकारी निलंबित

06 Feb 2026 | 9:36 PM

नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जनकपुरी हादसे को गंभीरता से लेते हुए जल बोर्ड के तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है जिनमें कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता शामिल है।.

see more..

दिल्ली पुलिस ने पांच नाबालिगों सहित 11 पीड़ितों को वेश्यावृति के दलदल से बचाया

06 Feb 2026 | 8:48 PM

नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी और वेश्यावृत्ति के संदिग्ध रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए द्वारका में छापेमारी कर पांच नाबालिग लड़कियों सहित 11 पीड़ितों को मुक्त कराया है। .

see more..