Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:34 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


विद्युत संबंधी शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर: ए के शर्मा

विद्युत संबंधी शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर: ए के शर्मा

जौनपुर , 17 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नगर विकास शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग के मंत्री एवं जौनपुर के प्रभारी ए के शर्मा ने कहा कि विद्युत संबंधित शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर है, विद्युत कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

श्री शर्मा के रविवार को जौनपुर आगमन पर राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक मडियाहूं आर. के. पटेल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर कपिलमुनि उमर वैश्य, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा , मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित अन्य ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

प्रभारी मंत्री द्वारा नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर में भव्य लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत 15वे राज्य वित्त आयोग और राज्य वित्त निधि आयोग के अंतर्गत सड़क नवीनीकरण, बाउंड्री वॉल निर्माण, शौचालय निर्माण आदि से संबंधित लगभग 4 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर की जनता के बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुंगरा में जाम की समस्या को अपने कार्यकाल में खत्म कराने का प्रयास किया जाएगा। जनपद जौनपुर से उनका पुराना संबंध रहा है। विद्युत संबंधित शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर है विद्युत कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। इस दौरान उन्होंने मडियाहूं में विद्युत क्षमता बढ़ाने हेतु पावर हाउस बनाने हेतु लगभग 7 हेक्टेयर जमीन चिन्हांकन किए जाने पर जिला प्रशासन की सराहना की और मडियाहूं के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि विकास का खाका खींचते हुए जनता को सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। प्रभारी मंत्री द्वारा योजनाओं के लोकार्पण पर उन्होंने उनका धन्यवाद भी ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सांसद और विधायकगण के निधि से संबंधित कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपादित कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनपद के कृषकों से संबंधित समस्या का निदान किया जा रहा है । 145 धान क्रय केंद्र संचालित हैं और खाद और उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को आश्वासन दिया कि मा0 प्रभारी मंत्री जी के दिए दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा।

इस दौरान गुरुकुल के बच्चों के द्वारा प्रभारी मंत्री की स्केच पेंटिंग भेट की गई। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, प्रभारी मंत्री तथा जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभागी छात्राओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

प्रभारी मंत्री के द्वारा पीएम आवास योजना शहरी के लाभार्थियों सीता देवी, निर्मला देवी, मीणा देवी को सांकेतिक रूप में चाभी और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों नीलम, आरती देवी, निशा गौतम सहित आयुष्मान योजना के लाभार्थियों कल्पना मौर्य, रणजीत, रेणु को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया तथा सफाई मित्रों को भी अंगवस्त्रम और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर के सदस्यों द्वारा स्वच्छता से संबंधित नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया जो प्रशंसनीय रहा और समस्त प्रतिभागियों को मा0 प्रभारी मंत्री जी ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम के सफल समापन पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज, जिलाधिकारी डा़ॅ दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम सहित अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सं सोनिया

वार्ता

More News

कानपुर के जिलाधिकारी ने की सीएमडैश बोर्ड की समीक्षा, कसे पेंच

13 Jan 2026 | 10:11 PM

कानपुर 13 जनवरी (वार्ता) कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर अंकित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की और विभागों के बीच अंतर्विभागीय समन्वय बेहतर बनाने के निर्देश दिए।.

see more..

मथुरा में मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

13 Jan 2026 | 10:07 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह क्षेत्र में एक किशोर द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था।.

see more..

वाराणसी में 527 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी 200 किमी लंबी सीवर लाइन

13 Jan 2026 | 10:03 PM

वाराणसी, 13 जनवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी के विकास को लेकर कई परियोजनाएं धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रही हैं। नव शहरी क्षेत्र में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं पुराने वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। गंगा घाटों के किनारे बसे कई मोहल्लों में सीवर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो एक स्थायी समस्या बन गई है।.

see more..

त्रिशूल भारतीय संग्रहालय का काम पूरा नहीं होने तक दाढ़ी नहीं बनायेंगे नगर आयुक्त

13 Jan 2026 | 10:02 PM

मुरादाबाद, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित त्रिशूल भारतीय संग्रहालय के समयबद्ध पूरा होने तक नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षामंत्री से दिल्ली में औपचारिक मुलाकात के समय एक अनूठा व्यक्तिगत संकल्प लिया है कि वह संग्रहालय के उद्घाटन से पहले दाढ़ी नहीं बनाएंगे। .

see more..

श्री राधा-गिरिधर लाल की हल्दी-मेहंदी में उमड़ा जनसैलाब

13 Jan 2026 | 9:58 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) मथुरा के पावन धाम बरसाना में इन दिनों भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री राधारानी और ठाकुर श्री गिरधर लाल जी के भव्य ब्याहुला उत्सव (विवाह महोत्सव) की धूम मची हुई है। इस अलौकिक आयोजन में मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब ठाकुरजी और लाडली जी की हल्दी एवं मेहंदी की रस्में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुईं।.

see more..