Wednesday, May 20 2026 | Time 06:26 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मदरसों के प्रति सरकार अपना रवैया बदले: मायावती

मदरसों के प्रति सरकार अपना रवैया बदले: मायावती

लखनऊ 20 मई (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की है और निजी मदरसों के प्रति सरकार को अपने रवैये में परिवर्तन की सलाह दी है।

सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा “ यूपी के प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में सन 2023-24 में 1.74 करोड़ दाखिले हुए, किन्तु 2024-25 में मात्र 1.52 करोड़ अर्थात स्कूल दाखिला में लगभग 22 लाख की गिरावट सरकारी स्कूल व्यवस्था की ऐसी बदहाल स्थिति गंभीर व चिन्तनीय। शिक्षा के महत्व व जरूरत पर सरकार का उचित ध्यान जरूरी।

फिर भी सस्ती व सुलभ व्यवस्था के तहत मदरसों आदि की प्राइवेट व्यवस्था के विरुद्ध सरकार का रवैया सहयोग का होने के बजाय उन्हें अवैध बताकर बंद करने का होना बुनियादी शिक्षा की जरूरत को और कमजोर करने वाला गैर-जरूरी व अनुचित। निजी मदरसों के प्रति सरकार अपना रवैया बदले तो बेहतर।”

उन्होने कहा “ वैसे तो सरकारी स्कूलों के हालात देश के अधिकतर राज्यों में काफी खराब हैं किन्तु यूपी व बिहार में यह अति-दयनीय होने से बहुजन गरीब परिवारों का बहुप्रतीक्षित विकास बाधित व इनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय। ऐसे में स्कूल शिक्षा पर ध्यान देकर इन्हें बंद करने के बजाय प्रोत्साहन जरूरी।”

प्रदीप

वार्ता

More News

नोएडा में डिजिटल ठगी का आरोपी गिरफ्तार

19 May 2026 | 10:09 PM

नोएडा 19 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर अपराध थाना पुलिस ने डिजिटल ठगी के एक बड़े मामले में 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज (26) निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। .

see more..

बहराइच में दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा

19 May 2026 | 10:08 PM

बहराइच, 19 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की एक विशेष अदालत ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी सुधीर वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही उस पर कुल 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अरविंद कुमार गौतम की अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज मामला जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत मंशापुरवा रायबोझा गांव का है। यहाँ गत 10 अगस्त 2024 की शाम करीब साढ़े छह बजे एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के पास स्थित आम के बाग में झूला झूल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला सुधीर (पुत्र वि.

see more..

कैराना सांसद इकरा हसन समर्थकों के साथ सदर थाने में धरने पर

19 May 2026 | 10:00 PM

सहारनपुर, 19 मार्च (वार्ता) कैराना में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद इकरा हसन सदर कोतवाली में 150 समर्थकों के साथ धरने पर बैठी है।.

see more..

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या के मामले में एक आरोपी काशी से गिरफ्तार

19 May 2026 | 9:55 PM

वाराणसी, 19 मई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को यहां एक आरोपी गाजीपुर निवासी विनय राय उर्फ पमपम को गिरफ्तार किया है।.

see more..

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का एक और सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा

19 May 2026 | 8:44 PM

कानपुर, 19 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में किदवई नगर पुलिस और एसआईटी टीम ने फर्जी मार्कशीट, डिग्री और माइग्रेशन प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चाैधरी ने मंगलवार को बताया कि इससे पहले 18 फरवरी को किदवई नगर पुलिस ने “शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन” नामक कार्यालय पर छापा मारकर संगठित फर्जी डिग्री गिरोह का भंडाफोड़ किया था। जांच में पता चला था कि गिरोह विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षा बोर्डों के नाम पर फर्जी मार्कशीट, डिग्री और माइग्रेशन प्रमाणपत्र तैयार कर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी बिना परीक्षा दिल.

see more..