Thursday, Dec 11 2025 | Time 05:55 Hrs(IST)
खेल


गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल के लिए कसी कमर

गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल के लिए कसी कमर

अहमदाबाद, 19 मार्च (वार्ता) गुजरात टाइटन्स कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के रोमांचक सीजन के लिए तैयार है।

आज यहां गुजरात टाइटन्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर कर्नल अरविंदर सिंह, क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी, मुख्य कोच आशीष नेहरा, असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल और कैप्टन शुभमन गिल ने आगामी अभियान के लिए टीम की तैयारियों, रणनीतियों और विजन पर जानकारी साझा की।

टाइटन्स अपने सीजन की शुरुआत 25 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ करेंगे। एक मजबूत टीम और सावधानीपूर्वक योजना के साथ, फ्रैंचाइजी पूरे सीजन में ऑन-फील्ड सफलता और प्रशंसकों को बेजोड़ अनुभव देने पर केंद्रित है।

गुजरात टाइटन्स के सीओओ कर्नल अरविंदर सिंह ने कहा, “हर आईपीएल सीजन नया उत्साह लेकर आता है और इस साल भी ऐसा ही है। एक फ्रैंचाइजी के तौर पर हमारा ध्यान सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है, हम स्टेडियम के अंदर प्रशंसकों को बेहतरीन अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आकर्षक गतिविधियों से लेकर टिकट की निर्बाध उपलब्धता तक, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि टाइटन्स के प्रशंसक इस सीजन में कुछ खास का हिस्सा बनें।”

गुजरात टाइटन्स के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, “हम इस सीजन की टीम को लेकर उत्साहित हैं। खिलाड़ी अच्छी तरह से प्रशिक्षण ले रहे हैं और हर कोई अहमदाबाद में हमारे घरेलू मैच के साथ अभियान की शुरुआत करने के लिए उत्साहित है। हम आगे एक और रोमांचक सीजन की उम्मीद कर रहे हैं।”

डिस्ट्रिक्ट बाय जमैटो के आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर के रूप में, प्रशंसक जीटी एप और डिस्ट्रिक्ट एप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ऑफलाइन टिकट अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, सूरत और वडोदरा में कई स्थानों पर उपलब्ध हैं।

स्टेडियम का बॉक्स ऑफिस सभी मैच के दिनों में चालू नहीं रहेगा।

क्रिकेट के अलावा, गुजरात टाइटन्स स्टेडियम में नए-नए एक्टिवेशन और एंगेजमेंट जोन के जरिए प्रशंसकों के अनुभव को बेहतर बना रहा है। टीम आईपीएल 2025 को टाइटन्स समर्थकों के लिए यादगार सीजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आईपीएल 2025 के लिए पूरी टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अरशद खान, गुरनूर बराड़, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत और कुलवंत खेजरोलिया।

अनिल. राम

वार्ता

More News

महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश चैंपियन , पुरुष वर्ग में पंजाब ने जीती विजेता ट्रॉफी

10 Dec 2025 | 10:05 PM

लखनऊ, 10 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश ने 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप के महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में मेजबान उत्तर प्रदेश का सपना तोड़ते हुए 33-19 से दमदार जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में पंजाब की टीम ने तेज खेल व सटीक रणनीति की बदौलत राजस्थान को 32-23 से हराते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।.

see more..

भारत ने अर्जैंटीना को हराकर जीता जूनियर विश्व कप हॉकी का कांस्य पदक

10 Dec 2025 | 9:14 PM

चेन्नई, 10 दिसंबर (वार्ता) दो गोल से पिछड़ने के बाद मेजबान भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नौ साल बाद पुरुषों के जूनियर विश्व कप में पहला कांस्य पदक जीता। तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए प्ले-ऑफ मैच में भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराया।.

see more..

बॉयज हॉस्टल लखनऊ ने हॉकी हिमाचल अकादमी को 3-0 से हराया

10 Dec 2025 | 6:29 PM

जालंधर 10 दिसंबर (वार्ता) उन्नीसवें अखिल भारतीय बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट में चौथे दिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।.

see more..

न्यू चंड़ीगढ़ में बढ़त दोगुनी करने उतरेगा भारत

10 Dec 2025 | 6:04 PM

न्यू चंड़ीगढ़ 10 दिसंबर (वार्ता) कटक में पहला मुकाबला जीतने के बाद भारत गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ में अपनी बढ़त को दोगुना करने तथा दक्षिण अफ्रीका मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा। .

see more..
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर

10 Dec 2025 | 5:30 PM

दुबई 10 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार कोहली की रैंकिंग में दो स्थान का सुधार हुआ और वह रैंकिंग में अब केवल रोहित शर्मा से पीछे हैं। रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक शतक और एक अर्धशतक लगाने के बाद पहली बार एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे और वह अभी भी शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।

see more..