Thursday, May 14 2026 | Time 22:56 Hrs(IST)
दुनिया


गुटेरेस ने की ऑस्ट्रिया के ग्राज में स्कूल हुयी गोलीबारी की निंदा

गुटेरेस ने की ऑस्ट्रिया के ग्राज में स्कूल हुयी गोलीबारी की निंदा

संयुक्त राष्ट्र, 11 जून (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ऑस्ट्रिया के ग्राज में मंगलवार को हुयी स्कूल गोलीबारी की निंदा की।

गौरतलब है कि इस हमले में दस लोग मारे गये थे और कई अन्य घायल हुए थे। श्री गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव स्कूल में हुयी गोलीबारी से बहुत दुखी हैं और ‘हिंसा के इस मूर्खतापूर्ण कृत्य’ की कड़ी निंदा की हैं। श्री गुटेरेस ने पीड़ितों के परिवारों, ग्राज के लोगों और ऑस्ट्रिया की सरकार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।



श्रद्धा, संतोष

वार्ता

More News

जिनपिंग ने ट्रंप को ताइवान को लेकर चेतावनी दी, दोनों नेताओं ने होर्मुज के खुले रहने पर सहमति जतायी

14 May 2026 | 7:44 PM

बीजिंग, 14 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई अहम बैठक पर पूरी दुनिया की नजर रही, जिसमें कई बड़े मुद्दों पर बात हुई। जहां श्री जिनपिंग ने ताइवान को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी, वहीं दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि तेल व्यापार के लिए महत्वपूर्ण हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रहना चाहिए तथा ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए।.

see more..

पश्चिम एशिया युद्ध में यूएई ने की अमेरिका-इजरायल की मदद : अराघची

14 May 2026 | 7:36 PM

नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में सक्रिय रूप से भागीदार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि अबू धाबी इस संघर्ष में शामिल था और उसने उनके देश के खिलाफ हुई आक्रामक कार्रवाइयों में सहयोग दिया।.

see more..

चीन-अमेरिका संबंध दुनिया का सबसे जरूरी रिश्ते: शी

14 May 2026 | 6:01 PM

बीजिंग, 14 मई (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को चीन-अमेरिकी रिश्तों को दुनिया का सबसे अहम रिश्ता बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके रिश्ते सही राह पर चलें और वह 'कभी गड़बड़ नहीं हो।' .

see more..

ट्रंप ने शी जिनपिंग एवं उनकी पत्नी को अमेरिका आने का न्योता दिया

14 May 2026 | 5:56 PM

बीजिंग, 14 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एवं उनकी पत्नी पेंग लियुआन को 24 सितंबर को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया।.

see more..

लेबनान : रिहायशी इमारत पर इजरायली हवाई हमले में दो की मौत

14 May 2026 | 5:49 PM

बेरूत, 14 मई (वार्ता) लेबनान के सरीफा कस्बे में स्थित एज़्ज़ेद्दीन आवासीय परियोजना पर गुरुवार तड़के हुए इजरायली हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गयी।.

see more..