Wednesday, May 20 2026 | Time 06:37 Hrs(IST)
मनोरंजन


26 सितंबर को रिलीज होगी हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट

26 सितंबर को रिलीज होगी हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट

मुंबई, 16 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट, 26 सितंबर को रिलीज होगी।

वर्ष 2011 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी' की सफलता के बाद एक बार फिर से निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट दर्शकों को हॉरर जोन में ले जाने के लिए तैयार है। ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' के लिये विक्रम भट्ट ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट, आनंद पंडित के साथ हाथ मिलाया है।'हॉन्टेड 3डी' में मिमोह चक्रवर्ती और टिया बाजपेयी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था।लगभग 14 साल के बाद यह फिल्म अपने सीक्वल के साथ वापस सिनेमाघरों में लौट रही है। मेकर्स ने सीक्वल की रिलीज डेट का एलान किया है।

आनंद पंडित ने फिल्म हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट का एक मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट की सफलता के बाद महेश भट्ट और विक्रम भट्ट के साथ फिर से जुड़कर रोमांचित हूं, हमारी अगली रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' में महाअक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिका में हैं।

आनंद पंडित ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताते हुए लिखा है, 'विक्रम भट्ट निर्देशित यह फिल्म आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और महेश भट्ट द्वारा प्रस्तुत, आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और श्वेतांबरी भट्ट द्वारा निर्मित, रूपा पंडित और राहुल वी. दुबे द्वारा सह-निर्मित होगी। 26 सितंबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पहले कभी न देखी गई डरावनी फिल्म देखें।

प्रेम

वार्ता

More News

'मटका किंग’ की सफलता के बाद कृतिका कामरा अपनी अगली फिल्म डम्बल की तैयारी में जुटीं

19 May 2026 | 12:30 PM

मुंबई, 19 मई (वार्ता) 'मटका किंग’ की सफलता के बाद अभिनेत्री कृतिका कामरा ने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली फीचर फिल्म साइन कर ली है। यह ‘मटका किंग’ के बाद उनकी पहली घोषित परियोजना है, जिसके दूसरे सीज़न की घोषणा हाल ही में प्राइम वीडियो इंडिया द्वारा की गई है। कृतिका अब निर्देशक पुषाण मुखर्जी की आगामी ड्रामा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं, जिसका फिलहाल वर्किंग टाइटल डम्बल रखा गया है। फिल्म की शूटिंग जून से शुरू होने वाली है।.

see more..

राम चरण ने जान्हवी कपूर को बताया ‘छुपा रुस्तम’, फिल्म ‘पेड्डी’ के सेट पर मेहनत और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ

19 May 2026 | 11:19 AM

मुंबई, 19 मई (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता राम चरण ने फिल्म ‘पेड्डी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अपनी सह-कलाकार जान्हवी कपूर की जमकर सराहना की और उन्हें “छुपा रुस्तम” बताया। इवेंट में राम चरण ने कहा कि जान्हवी कपूर ने फिल्म के लिए चुपचाप और गंभीरता से तैयारी की, जिसका परिणाम शूटिंग के दौरान सभी के सामने एक बड़े सरप्राइज के रूप में आया। उन्होंने कहा कि जान्हवी ने अपने प्रदर्शन से पूरी टीम को प्रभावित किया है और फिल्म में उनका नया और रॉ अवतार दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।.

see more..

सोनी सब के शो हस्तिनापुर के वीर में महान ऋषि वेदव्यास का किरदार निभाएंगे शैलेश दातार

19 May 2026 | 11:01 AM

मुंबई, 19 मई (वार्ता) अभिनेता शैलेश दातार सोनी सब के शो हस्तिनापुर के वीर में महान ऋषि वेदव्यास का किरदार निभाते नजर आयेंगे। अनुभवी अभिनेता शैलेश दातार, जो टेलीविजन, थिएटर और पौराणिक धारावाहिकों में अपनी दमदार अभिनय शैली के लिए जाने जाते हैं, इस किरदार में गंभीरता और गहराई लेकर आ रहे हैं।.

see more..

अंकुश बहुगुणा के साथ हुई घटना पर भड़कीं कुब्रा सैत, बोलीं – “लोगों को अपनी जिंदगी जीने दो”

18 May 2026 | 6:00 PM

मुंबई, 18 मई (वार्ता) अभिनेत्री कुब्रा सैत ने कंटेंट क्रिएटर अंकुश बहुगुणा के साथ लंदन में हुई कथित होमोफोबिक घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से संवेदनशीलता और स्वीकार्यता दिखाने की अपील की है। हाल ही में अंकुश बहुगुणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि लंदन की सड़कों पर ऑल-पिंक आउटफिट और एक्सेसरीज़ पहनकर निकलने के दौरान कुछ लोगों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और असहज व्यवहार किया। अंकुश ने इस अनुभव को “लंदन की सड़कों पर होमोफोबिया” बताते हुए कहा कि इस घटना ने उन्हें डरा और असुरक्षित महसूस कराया।.

see more..

जंगली म्यूज़िक ने रिलीज़ किया साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक

18 May 2026 | 2:57 PM

मुंबई, 18 मई (वार्ता)जंगली म्यूज़िक (टाइम्स म्यूज़िक का एक डिविज़न) ने बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़ कर दिया है। इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपने इस धमाकेदार ट्रैक के साथ शानदार अंदाज़ में एंट्री कर ली है।.

see more..