Wednesday, Dec 17 2025 | Time 05:23 Hrs(IST)
राज्य


हेमंत सोरेन अपनी तुष्टिकरण के कारण आदिवासी समाज के अस्मिता को खतरे में डाल रहे है :बाउरी

हेमंत सोरेन अपनी तुष्टिकरण के कारण आदिवासी समाज के अस्मिता को खतरे में डाल रहे है :बाउरी

रांची,26 सितम्बर (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आरएसएस को लेकर दिए गए बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि "यह आरएसएस के लोग चूहे की तरह हमारे अंदर घुसकर तोड़ने का काम करते हैं। जब हमारे एक नेता हमारी पार्टी में थे, तो वह 1932 की मांग करते थे, स्थानीयता की बात करते थे, लेकिन भगवा होते ही उनकी भाषा भी बदल गई है।"

मुख्यमंत्री के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने आज कहा कि 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयास से ही आज भारत गुलामी की मानसिकता को तोड़कर विश्व पटल पर अपनी पहचान बढ़ा रही है, लेकिन यह अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण अपने पूर्वजों, वंशजो और आदिवासी समाज के अस्मिता को खतरे में डाल रहे है। बांग्लादेशी घुसपैठियों इन्हें राज्य के अंदर दिख नहीं रही। जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की अस्मिता और परंपरा को स्थापित कर रही है। उसे हेमंत सोरेन अपने राज्य में प्रतिबंधित कर रहे है।

श्री बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कारण ही आज आप अपने धर्म के साथ जीवन यापन कर रहे हैं, नहीं तो आपको सहित सारे लोग अपने मूल धर्म को खो चुके होते हैं।उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी आप कितना वोट बैंक की राजनीति के कारण नीचे गिरेंगे। अपने अंतर मन की आवाज को जरूर सुने।

विनय

वार्ता

More News

राजस्थान कांंग्रेस बुधवार को केन्द्र सरकार के विरुद्ध जयपुर में करेगी विरोध प्रदर्शन

16 Dec 2025 | 11:33 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को परेशान किये जाने के मुद्दे को लेकर बुधवार को राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। .

see more..

एएसआई को 50 हजार की रिश्वत मामले में ढाई साल की सजा

16 Dec 2025 | 11:33 PM

भीलवाड़ा 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा शहर कोतवाली में तैनात रहे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) न्यायालय ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दोषी करार देते हुए ढाई वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं। .

see more..

एनआईए ने रामलिंगम हत्याकांड में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

16 Dec 2025 | 11:32 PM

चेन्नई, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के दिवंगत पदाधिकारी रामलिंगम के 2019 के हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।.

see more..

छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा 35 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट: विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव - वित्त मंत्री ओ पी चौधरी

16 Dec 2025 | 10:52 PM

रायपुर 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा 35 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर विकास, वित्तीय अनुशासन और दूरदर्शी शासन की स्पष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। .

see more..

तोमर के राष्ट्रीय फुटबाल के लिये चयन होने पर धौलपुर में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

16 Dec 2025 | 10:44 PM

भरतपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के फुटबॉल खिलाड़ी अंगद तोमर का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट संतोष ट्रॉफी के लिए चयन होने की घोषणा के बाद जिले में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों में जबरदस्त उल्लास छा गया है। .

see more..