Saturday, Jan 17 2026 | Time 22:23 Hrs(IST)
खेल


नॉर्वे शतरंज के आठवें दौर में हिकारू ने गुकेश को हराया

नॉर्वे शतरंज के आठवें दौर में हिकारू ने गुकेश को हराया

स्टवान्गर, 04 जून (वार्ता) नॉर्वे शतरंज 2025 के आठवें दौर में अमेरिका के ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा ने मौजूदा विश्व चैंपियन डोमराजू गुकेश को हराया।

नाकामुरा ने शुरुआत में ही जोरदार हमला करके बढ़त हासिल की और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गुकेश के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रहे। इस जीत के साथ नाकामुरा ने पूरे तीन अंक प्राप्त किए।

इस बीच, अर्जुन एरिगैसी और फैबियानो कारुआना ने एक लंबा और कड़ा मुकाबला खेला। ऐसा लग रहा था कि कारुआना का पलड़ा भारी रहेगा। कारुआना ने एक निर्णायक गलती की जिसका फायदा अर्जुन एरिगैसी ने उठाकर पूरे तीन अंक जीत कर फिर से खिताबी दौड़ में वापसी कर ली है।

टूर्नामेंट के अभी दो दौर शेष हैं। गुकेश 11.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। नाकामुरा 12.5 अंक के साथ अभी भी शीर्ष पर हैं। जबकि कार्लसन आर्मागेडन में वेई यी से हारकर 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एरिगैसी 10.5 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

महिला वर्ग में कोनेरू हम्पी ने सरसादत खादेमालशारीह के खिलाफ जीत दर्ज कर पूरे तीन अंक हासिल किए। वहीं शाली ने जू वेनजुन को हराकर महिला विश्व चैंपियन पर अपनी पहली जीत दर्ज की।

राम

वार्ता

More News

डोमिनेंट वेदांता कलिंगा लांसर्स ने एसजी पाइपर्स को 6-1 से हराया

17 Jan 2026 | 9:48 PM

भुवनेश्वर, 17 जनवरी (वार्ता) वेदांता कलिंगा लांसर्स ने शनिवार को एसजी पाइपर्स पर 6-1 की शानदार जीत के साथ पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के भुवनेश्वर लेग की शुरुआत की। .

see more..

जोनाथन क्रिस्टी ने लोह कीन यू को हराया, महिला एकल फाइनल में एन से यंग का मुकाबला वांग झी यी से होगा

17 Jan 2026 | 9:35 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने शनिवार को अपनी रणनीति में बदलाव किया और अहम पलों में धैर्य बनाए रखते हुए पुरुष एकल के सेमीफाइनल में सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू को हराया, जबकि दुनिया की नंबर 1 एन से यंग ने चीन की वांग झी यी के खिलाफ महिला एकल फाइनल में जगह बनाई। .

see more..

हैदराबाद तूफ़ान ने श्रची बंगाल टाइगर्स को 6-0 से हराया

17 Jan 2026 | 9:13 PM

भुवनेश्वर, 17 जनवरी (वार्ता) हैदराबाद तूफान ने पुरुषों की हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के भुवनेश्वर लेग की शुरुआत जोरदार तरीके से करते हुए शनिवार को श्रची बंगाल टाइगर्स पर 6-0 से शानदार जीत दर्ज की।
आज यहां कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में जैकरी वालेस ने (दूसरे, 17वें और 30वें) मिनट और टिम ब्रांड ने (12वें, 39वें, 46वें) मिनट में हैदराबाद तूफान के लिए हैट्रिक बनाई।
हैदराबाद तूफान की मजबूत रक्षापंक्तिऔर गोलकीपर जीन-पॉल डैनेबर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रची बंगाल टाइगर्स को मैच के दौरान गोल करने का मौका नहीं दिया।
राम
वार्ता.

see more..

अंडर-19 विश्वकप: श्रीलंका ने जापान को 203 रनों से रौंदा

17 Jan 2026 | 9:04 PM

विंडहोक, 17 जनवरी (वार्ता) वीरन चामुदिथा (192/एक विकेट) और दिमंथा महाविथान (115) की दमदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन बदौलत श्रीलंका ने शनिवार को अंडर-19 विश्वकप के आठवें मुकाबले में जापान को 203 रनों से शिकस्त दी।.

see more..