Wednesday, Aug 19 2026 | Time 02:30 Hrs(IST)
मुख्य समाचार
ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था को बताया अमेरिकी चुनावों के लिए आदर्श, कानून पारित करने पर जोर

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था को बताया अमेरिकी चुनावों के लिए आदर्श, कानून पारित करने पर जोर

वाशिंगटन, 18 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था को अमेरिका के लिए आदर्श बताते हुए कांग्रेस से चुनाव नियमों को कड़ा करने वाले विधेयक को पारित करने की अपील की है। श्री ट्रंप ने कहा कि भारत में मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र का इस्तेमाल किया जाता है और डाक से मतदान करने वालों की संख्या बेहद कम है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भी मतदाता पहचान और नागरिकता सत्यापन के नियमों को मजबूत करना चाहिए। श्री ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर कहा कि 2024 के भारतीय आम चुनाव में करीब 64.6 करोड़ लोगों ने मतदान किया और एक प्रतिशत से भी कम मतदाताओं ने डाक के जरिए वोट डाला।

आगे देखे..
रक्षा मंत्रालय ने छठी स्वदेशीकरण सूची जारी की, 405 रक्षा उत्पादों का आयात बंद होगा

रक्षा मंत्रालय ने छठी स्वदेशीकरण सूची जारी की, 405 रक्षा उत्पादों का आयात बंद होगा

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) रक्षा क्षेत्र में आत्मनिभर्रता हासिल करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए रक्षा मंत्रालय ने 405 वस्तुओं की छठी स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की है जिनका आयात नहीं किया जायेगा और इन्हें देश में ही बनाया जायेगा। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा अधिसूचित इस सूची में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 वस्तुएं शामिल हैं जिनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3,070 करोड़ रुपये है। इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं।

आगे देखे..
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों का पर्यावरण संरक्षण में सहयोग बढ़ाने का संकल्प

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों का पर्यावरण संरक्षण में सहयोग बढ़ाने का संकल्प

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) भारत की अध्यक्षता में हुई 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में सदस्य देशों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और सतत विकास के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करते हुए ज्ञान,अनुभव,अग्रणी तौर-तरीकों और नवाचारों को साझा करने का निर्णय लिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार मंगलवार को यहां हुई ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने, एकीकृत वन्य अग्नि प्रबंधन, एकीकृत भू-दृश्य आधारित हरितकरण तथा विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व और चक्रीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है।

आगे देखे..
भाजपा ने की तीन राज्यों के प्रभारियों के नाम को घोषणा, विनोद तावड़े को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

भाजपा ने की तीन राज्यों के प्रभारियों के नाम को घोषणा, विनोद तावड़े को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

आगे देखे..
जाति गणना पर मोदी सरकार ने फिर मारी पलटी : कांग्रेस

जाति गणना पर मोदी सरकार ने फिर मारी पलटी : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने जाति आधारित जनगणना को लेकर मोदी सरकार पर फिर यू-टर्न लेने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जाति आधारित जनगणना को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि 21 सितंबर 2021 को मोदी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे में जाति गणना की मांग को स्पष्ट रूप से खारिज किया था।

आगे देखे..
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो: योगी

गोरखपुर, 18 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है। जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने जब यह पीड़ा सुनाई कि दबंग यह धमकी देते हुए रास्ता नहीं दे रहे हैं कि चाहे जहां शिकायत कर लो तो मुख्यमंत्री की भृकुटि तन गई। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला को रास्ता दिलवाया जाए। यदि रास्ता दिलवाने में लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार खुद को लाचार मानते हों तो उन सबको सस्पेंड किया जाए।

आगे देखे..
शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 493 अंक टूट गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 309.19 अंक नीचे 77,418.97 अंक पर खुलने के बाद पूरे दिन लाल निशान में रहा। अंत में 492.70 अंक (0.63 प्रतिशत) लुढ़ककर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 132.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 24,154.90 अंक पर रहा। यह दोनों सूचकांकों का गत 28 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

आगे देखे..
सोशल मीडिया के जरिए सरकार का लोकतांत्रिक अधिकारों पर सुनियोजित हमला : खरगे

सोशल मीडिया के जरिए सरकार का लोकतांत्रिक अधिकारों पर सुनियोजित हमला : खरगे

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने हर भारतीय के बोलने, सवाल करने और असहमति जताने के लोकतांत्रिक अधिकार पर सुनियोजित हमला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सोशल मीडिया रोक लगाने की कार्रवाई उतनी ही निंदनीय है, जितना युवाओं पर किया गया लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल करना है। श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को लिखा कि केवल पांच महीनों में ब्लॉक करने के 1.95 लाख आदेश जारी किये गये, यानी हर 68 सेकंड में एक आदेश आ रहा है।

आगे देखे..
कुलगाम में हुए हादसे में सीआरपीएफ के चार जवान और ट्रक चालक घायल

कुलगाम में हुए हादसे में सीआरपीएफ के चार जवान और ट्रक चालक घायल

श्रीनगर, 18 अगस्त (वार्ता) जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (सीआरपीएफ) के चार जवान और एक आम नागरिक ट्रक चालक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर लेवोदुरा के पास एक ट्रक और सीआरपीएफ की गाड़ी की टक्कर के बाद हुआ। उन्होंने बताया कि तेज़ रफ़्तार ट्रक ने सीआरपीएफ की गाड़ी को टक्कर मारी, जिससे वह पलट गई। इस घटना में दोनों गाड़ियों को नुकसान पहुँचा। हादसे में सीआरपीएफ के चार जवान (जिनमें एक उप निरीक्षक भी शामिल है) और ट्रक चालक घायल हो गए।

आगे देखे..
अमेरिका ने बातचीत में रुकावट डालने पर ओमान को दी धमकी

अमेरिका ने बातचीत में रुकावट डालने पर ओमान को दी धमकी

वाशिंगटन,18अगस्त(वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगी देश ओमान को उनके प्रशासन और ईरान के बीच बातचीत में रुकावट डालने की स्थिति में बम से उड़ाने की धमकी दी है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और ओमान, दोनों ही तेहरान के साथ अलग-अलग बातचीत कर रहे हैं ताकि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोला जा सके। यह जलमार्ग वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ज़रूरी है। अमेरिका-ईरान तनाव के दौरान यह रास्ता लगभग छह महीनों से ज़्यादा समय से बंद रहा है।

आगे देखे..