Tuesday, Mar 17 2026 | Time 14:39 Hrs(IST)
बिजनेस


होंडा ने सीबी650आर और सीबीआर650आर को ई-क्लच तकनीक के साथ किया लॉन्च

होंडा ने सीबी650आर और सीबीआर650आर को ई-क्लच तकनीक के साथ किया लॉन्च

नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता) प्रीमियम मोटरसाइक्लिंग के क्षेत्र को नए आयाम देते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने एडवांस्ड ई-क्लच टेक्नोलॉजी से लैस मिडल-वेट 650सीसी मोटरसाइकिल 2025 सीबी650 आर और सीबीआर650आर को लॉन्च किया है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि बिग विंग डीलरशिप पर बुकिंग शुरू हो चुकी है और मई 2025 के अंतिम सप्ताह से डिलीवरी की योजना है। सीबी650आर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये और सीबीआर650 आर की कीमत 10.40 लाख रुपये है।

कंपनी के विक्रय एवं विपणन निदेशक योगेश माथुर ने कहा “ हम इंडियन राइडर्स के लिए नई सीबी650आर और सीबीआई650 आर को लेकर बहुत उत्साहित हैं, अब ये क्रांतिकारी ई-क्लच टेक्नोलॉजी के साथ पेश की गई हैं। इनके स्टैंडर्ड संस्करणों को पहले ही शानदार रिस्पॉन्स मिला था, और ई-क्लच एडिशन से ये एक्सपीरियंस और भी एडवांस होगा। ये मोटरसाइकिल्स परफॉर्मेंस, ईज़ और इनोवेशन का परफेक्ट बैलेंस ऑफर करती हैं।”

शेखर

वार्ता

More News

फरवरी में निर्यात सालाना आधार पर घटा

16 Mar 2026 | 8:34 PM

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) सालाना आधार पर फरवरी में निर्यात घटकर 36.61 अरब डॉलर रह गया जबकि मासिक आधार पर इसमें वृद्धि हुई है।.

see more..

रुपया दो पैसे मजबूत

16 Mar 2026 | 7:30 PM

मुंबई, 16 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 1.75 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.2825 रुपये का बोला गया। .

see more..
दिग्गज कंपनियों में लिवाली से एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े प्रमुख सूचकांक

दिग्गज कंपनियों में लिवाली से एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े प्रमुख सूचकांक

16 Mar 2026 | 7:26 PM

मुंबई, 16 मार्च (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में दिग्गज और बड़ी कंपनियों में लिवाली से सोमवार को प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी में बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 938.93 अंक (1.26 प्रतिशत) की बढ़त में 75,502.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 257.70 अंक यानी 1.11 प्रतिशत ऊपर 23,408.80 अंक पर पहुंच गया।

see more..

नये हालात में अमेरिका से परस्पर लाभकारी समझौते की बातचीत जारी: वाणिज्य सचिव

16 Mar 2026 | 7:16 PM

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) सरकार ने सोमवार को कहा कि अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन के जवाबी आयात शुल्कों को निरस्त करने के वहां के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद उत्पन्न स्थित में भारत पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है।.

see more..

चावल, चीनी, दालों में तेजी; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

16 Mar 2026 | 5:51 PM

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल की औसत कीमत बढ़ गयी। चावल के साथ दालों और चीनी में भी तेजी रही। वहीं, गेहूं में गिरावट देखी गयी जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..