Friday, Jan 16 2026 | Time 01:43 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


ऑनर का एक्स9बी भारतीय बाजार में लॉन्च

ऑनर का एक्स9बी भारतीय बाजार में लॉन्च

लखनऊ 16 फरवरी (वार्ता) मोबाइल फोन प्रदाता कंपनी ‘ऑनर’ ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए शुक्रवार को एक्स सीरीज़ में ऑनर एक्स9बी का लॉन्च किया।

कंपनी का दावा है कि ऑनर एक्स9बी 5जी के अलावा, ब्रांड ने बेहतर ऑडियो के लिए ऑनर चॉईस एक्स5, और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए ऑनर हेल्थ ऐप के साथ ऑनर चॉईस स्मार्टवॉच के लॉन्च की भी घोषणा की। ऑनर एक्स9बी में ऑनर अल्ट्रा-बाउंस एंटी-ड्रॉप 360 डिग्री डिस्प्ले है, जो बेजोड़ ड्यूरेबिलिटी और स्थिरता प्रदान करता है। इस फोन के चारों ओर एयरबैग कुशनिंग टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव शॉक-एब्ज़ॉर्बिंग संरचना 1.5 मीटर तक की ऊँचाई से गिरने पर भी इसे बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करती है। यह फोन सभी चार कोनों और छह सतहों पर 360 डिग्री सुरक्षा की गारंटी देता है, और मार्बल जैसी कठोर सतहों पर भी सुरक्षित रहता है।

इस स्मार्टफोन में प्रीमियम स्लीक डिज़ाईन में 5800एमएएच की एक्स्ट्रा ड्यूरेबल बैटरी लगी है, ताकि यूज़र्स बैटरी की पॉवर की फिक्र किए बगैर पूरे दिन अपने फोन का उपयोग कर सकें। लंबे समय तक उपयोग और आँखों के आराम के लिए ऑनर एक्स9बी में हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाईट के साथ डायनामिक लाईट का उपयोग किया गया है, जो आँखों की थकान को कम करती है। इसमें 120 हर्ट्ज़ पैनल के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले है, जो 1.5के रिज़ॉल्यूशन (429पीपीआई), 1.07 बिलियन कलर्स, और 100 प्रतिशत डीसीआई-पी3 को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के विज़्युअल्स न केवल स्मूथ हैं, बल्कि शार्प होने के साथ पूरी डिटेल प्रदर्शित करते हैं।

ऑनर एक्स9बी 5जी 25 हजार 999 रुपये के एमओपी में से 16 फरवरी दोपहर 12 बजे से अमेज़न.इन, ब्रांड की वेबसाइट और आपके नजदीकी मेनलाइन स्टोर्स पर मिलेगा। इस स्मार्टफोन पर सेल के पहले दिन आईसीआईसीआई बैंक के यूज़र्स को सभी बैंक कार्डों पर 3000 रुपये की तत्काल बैंक छूट या 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा, जिससे इसका मूल्य घटकर 22999 रुपये हो जाएगा। ग्राहक 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं।

इसके अलावा ऑनर इंट्रोडक्टरी ऑफर में 699 रुपये का कॉम्प्लिमेंटरी चार्जर मुफ्त दे रहा है।

प्रदीप

वार्ता

More News

बेईमान पार्टी है भाजपा: शिवपाल

15 Jan 2026 | 9:54 PM

सीतापुर 15 जनवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बेईमान पार्टी है। यह झूठे वादे करती है। श्री यादव आज दोपहर बाद पूर्व सांसद स्वर्गीय हरगोविंद वर्मा की पुण्यतिथि पर लहरपुर कस्बे में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के संरक्षण में वसूली अभियान चल रहा है। यह सरकार पूंजी पतियों के इशारे पर चल रही है। किसानों ,गरीबों, मजदूरों की समस्याओं के बारे में इसको कोई मतलब नहीं है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों से छोटे-छोटे काम करवाए जा रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर का काम खत्म हो रहा है.

see more..

काशीयात्रा 2026’ का भव्य शुभारंभ, छऊ नृत्य और संतूर वादन से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

15 Jan 2026 | 9:50 PM

वाराणसी, 15 जनवरी (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू) के प्रतिष्ठित सामाजिक-सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशीयात्रा 2026’ का भव्य शुभारंभ गुरुवार को स्वतंत्रता भवन में हुआ। उद्घाटन समारोह साहित्य, संगीत, कला और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का जीवंत उत्सव बन गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।.

see more..

धर्मांतरण से इंकार पर नाबालिग का अश्लील वीडियो किया वायरल

15 Jan 2026 | 9:48 PM

हमीरपुर 15 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में गुरुवार को लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। .

see more..

जौनपुर में बाइक खाई में गिरी,दो मरे

15 Jan 2026 | 9:46 PM

जौनपुर, 15 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तरसांवा गांव के समीप गुरुवार शाम बाइक के खाई में गिरने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। .

see more..

लाखों श्रद्धालुओं ने कबीर निर्वाण स्थली पर चढाई आस्था की खिचड़ी

15 Jan 2026 | 9:43 PM

संतकबीरनगर 15 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में महान सूफी संत, समाज सुधारक एवं आध्यात्मिक कवि कबीर साहेब की परिनिर्वाण स्थली मगहर में उनकी समाधि और मजार पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की खिचड़ी चढाई।.

see more..