Wednesday, Apr 22 2026 | Time 10:17 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


राज्य में रोजगार के बड़े अवसर पैदा किए हैं: साहा

राज्य में रोजगार के बड़े अवसर पैदा किए हैं: साहा

अगरतला, 09 मार्च (वार्ता) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को कहा कि 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली दूसरी सरकार बनने के बाद से पिछले दो वर्षों में त्रिपुरा में गैर-सरकारी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है और उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं।

श्री साहा ने कहा,“दो वर्षों में गैर-सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के बड़े अवसर और उद्यमिता की गुंजाइश पैदा हुई है।”

पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के सत्ता में बरकरार रहने के बाद शनिवार को सरकार के गठन की दूसरी वर्षगांठ थी। भाजपा 2018 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के 25 साल के शासन को समाप्त करके त्रिपुरा में सत्ता में आई थी। तब बिप्लब देब ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने 2022 में उनकी जगह साहा को नियुक्त कर दिया। साहा के नेतृत्व में, भाजपा ने 2023 में विधानसभा चुनाव जीता और उन्होंने उसी साल आठ मार्च को दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती नीति के कारण पिछले दो वर्षों में सरकारी विभागों में 5,972 नियमित रोजगार मिले हैं, जबकि 8,252 अन्य प्रक्रियाधीन हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी भाजपा नीत सरकार की समावेशी विकास योजनाओं के कार्यान्वयन के बाद त्रिपुरा के विकास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा,“यह हमारे विकास मॉडल का अगला चरण है, जिसे 2018 में सत्ता में आने के बाद पेश किया गया था।”

श्री साहा ने कहा,“यह मॉडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन पर आधारित है।”

श्रद्धा.संजय

वार्ता

More News

वैदिक मंत्रोच्चारण, सैन्य बैंड की धुनों और बाबा केदार के जयकारों के मध्य श्री केदारनाथ के कपाट खुले

22 Apr 2026 | 8:37 AM

श्री केदारनाथ धाम 22 अप्रैल (वार्ता) देवभूमि उत्तराखंड की उच्च हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखला में स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, सैन्य बैंड की मधुर धुनों और बाबा केदार के जयकारों के मध्य परम्परा अनुरूप धूमधाम से खुल गए।.

see more..

त्रिशूर में आतिशबाजी दुर्घटना के बाद नियंत्रण कक्ष स्थापित

22 Apr 2026 | 12:06 AM

त्रिशूर, 21 अप्रैल (वार्ता) केरल के त्रिशूर में आतिशबाजी दुर्घटना के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने जनता को वास्तविक समय की जानकारी एवं आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।.

see more..

जनसंपर्क को लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ माना जाना चाहिए: मुरलीमोहन

21 Apr 2026 | 9:52 PM

तिरुपति, 21 अप्रैल (वार्ता) आंध्र प्रदेश में पुथलपट्टू के विधायक कलिकिरी मुरलीमोहन ने जनसंपर्क को लोकतंत्र के पांचवें स्तंभ के रूप में मान्यता दिये जाने पर बल देते हुए कहा है कि जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।.

see more..

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार थमा

21 Apr 2026 | 9:25 PM

कोलकाता, 21 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को समाप्त हो गया।.

see more..