Saturday, Sep 5 2026 | Time 16:57 Hrs(IST)
दुनिया


तूफान मेलिसा के कारण 30 लोगों की मौत, 15 लाख प्रभावित - संयुक्त राष्ट्र

तूफान मेलिसा के कारण 30  लोगों की मौत, 15 लाख प्रभावित - संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, 05 नवंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि जमैका और आसपास के इलाकों में आए भीषण चक्रवाती तूफान मेलिसा ने भारी तबाही मचायी है और इसके कारण 30 लोगों की मौत हो गयी और 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि जमैका में सड़कें, बिजली और संचार व्यवस्था बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लगभग एक सौ तीस सड़कें अवरुद्ध हैं और कई क्षेत्रों में बिजली तथा मोबाइल नेटवर्क ठप पड़े हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका गंभीर असर पड़ा है क्योंकि कई अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम का अनुमान है कि जमैका में लगभग साढ़े तीन लाख लोगों को खाद्य पदार्थों की सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। इसी के साथ संयुक्त राष्ट्र की आपदा मूल्यांकन और समन्वय टीम राहत कार्यों का संचालन कर रही है और जमैका सरकार के साथ मिलकर सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

हैती में भी स्थिति बेहद गंभीर है। तूफान ने कृषि और मछली पालन, दोनों क्षेत्रों को गहरी क्षति पहुंचाई है। खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार राजमा, मक्का और फलों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इसके अलावा मछली पकड़ने के ढांचे को भी नुकसान हुआ है जिससे देश में भुखमरी की समस्या और बढ़ने की आशंका है। पहले से ही हैती की आधी आबादी खाद्य असुरक्षा से जूझ रही है और अब यह तूफान उस संकट को और गहरा कर सकता है।

संयुक्त राष्ट्र और उसके साझेदार संगठन राहत और पुनर्वास के प्रयासों को तेज कर रहे हैं ताकि जरूरतमंद लोगों तक शीघ्र सहायता पहुंच सके।

शोभित जितेन्द्र

वार्ता

More News

बोलीविया : सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 62 घायल

05 Sep 2026 | 1:50 PM

ला पास, 05 सितंबर (वार्ता) बोलीविया के वियाचा शहर स्थित एक सैन्य अड्डे पर शुक्रवार को हुए दो भीषण विस्फोटों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 62 अन्य घायल हो गये। बोलीविया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा प्रशासनिक राजधानी ला पास से लगभग 30 किलोमीटर दूर सैन्य अड्डे के उस हिस्से में हुआ, जहां आतिशबाजी का सामान रखा गया था। वियाचा की स्वास्थ्य निदेशक रीता नेब्रास्का ने बताया कि मृतकों की संख्या 10 से 15 के बीच होने की आशंका है और इसमें 62 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 14 लोगों को ला पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें गंभीर रूप से झुलसी एक बच्ची भी शामिल है।

see more..

डीपीआर पर यूक्रेनी हमलों में तीन नागरिक घायल : क्षेत्रीय प्रमुख

05 Sep 2026 | 12:23 PM

मॉस्को, 05 सितंबर (वार्ता) डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के क्षेत्रीय प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने कहा कि शुक्रवार को यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमलों में तीन नागरिक घायल हो गये और उनका इलाज चल रहा है।
श्री पुशिलिन ने रूस में प्रचलित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'मैक्स' पर लिखा, "यूक्रेनी सशस्त्र बलों के स्ट्राइक ड्रोन हमलों में आज गणराज्य के तीन नागरिक घायल हुए हैं।"
उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय देखभाल मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
आलम जितेन्द्र
वार्ता.

see more..

बंगलादेश में खसरे का प्रकोप, करीब 1,000 बच्चों की मौत

05 Sep 2026 | 11:42 AM

ढाका, 05 सितंबर (वार्ता) बंगलादेश दशकों में सबसे भीषण खसरे की महामारी का सामना कर रहा है। इस कारण मार्च से अब तक 986 बच्चों की जान जा चुकी है। .

see more..

हथियारों की कमी की जानकारी लीक होने के मामले में पेंटागन के लगभग 50 कर्मचारियों का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट

05 Sep 2026 | 9:57 AM

न्यूयॉर्क, 05 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) ईरान के साथ संघर्ष के दौरान हथियारों की कमी जैसी जानकारी लीक होने के मामले में अमेरिकी सेना के जॉइंट स्टाफ के लगभग 50 सदस्यों को पॉलीग्राफ टेस्ट से गुजरना पड़ा। न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) ने अधिकारियों के हवाले से शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।.

see more..

नए तेल रूट बनने से होर्मुज जलडमरूमध्य हो जायेगा महत्वहीन :ट्रंप

05 Sep 2026 | 9:29 AM

वॉशिंगटन, 05 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भविष्य में होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व कम हो जाएगा, क्योंकि मध्य पूर्व में पाइपलाइनें बन रही हैं और तेल ले जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते विकसित किए जा रहे हैं। श्री ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "अभी पाइपलाइनें बन रही हैं। सीरिया से होकर जाने वाला रास्ता (जो बहुत बढ़िया है) बन रहा है और असल में खुला भी है; लोग सीरिया से ट्रक ले जा रहे हैं, तेल से भरे बड़े-बड़े ट्रक। होर्मुज जलडमरूमध्य के कई विकल्प तैयार किए जा रहे हैं।

see more..