Tuesday, May 12 2026 | Time 17:56 Hrs(IST)
States


सिंचाई विभाग के पूर्व अधीक्षक अभियंता के 12 ठिकानों पर छापेमारी

सिंचाई विभाग के पूर्व अधीक्षक अभियंता के 12 ठिकानों पर छापेमारी

हैदराबाद, 11 जून (वार्ता) तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में सिंचाई विभाग के पूर्व अधीक्षक अभियंता के 12 स्थानों पर छापे मारे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह छापेमारी सिंचाई विभाग के पूर्व अधीक्षण अभियंता (एसई) नून श्रीधर के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले की चल रही जांच को लेकर की गयी। एसीबी अधिकारियों ने श्रीधर के आवास और अन्य ठिकानों पर छापे मारे। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
श्रीधर ने इससे पहले कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना में उनका कार्यकाल भी शामिल है। कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना राज्य के सबसे प्रमुख बुनियादी ढांचे के उपक्रमों में से एक है। अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभी भी जारी है।
श्रद्धा, संतोष
वार्ता

More News

उत्तराखंड में वृद्ध व्यक्ति से नगदी छीनने वाला मध्य प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार

12 May 2026 | 5:51 PM

देहरादून 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून जिले के कोतवाली विकासनगर में एक वृद्ध व्यक्ति से झपट्टा मार कर नगदी छीनकर भागे युवक को स्थानीय नागरिकों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का निवासी है।.

see more..

अक्षय कुमार, विद्या बालन और अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म चार दिसंबर 2026 को होगी रिलीज़

12 May 2026 | 5:50 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और विद्या बालन की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म चार दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।.

see more..

गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार

12 May 2026 | 5:45 PM

गोपालगंज, 12 मई (वार्ता) बिहार के गोपालगंज जिले कुचायकोट थाना क्षेत्र से पुलिस ने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराकर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

होटल डायनेस्टी को हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इनकार, याचिका निस्तारित की

12 May 2026 | 5:37 PM

नैनीताल, 12 मई (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल के खुर्पाताल स्थित डायनेस्टी रिसार्ट के मामले में उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को कोई राहत नहीं दी।.

see more..

अलवर में प्रशासनिक बैठक में जिला प्रमुख को कुर्सी नहीं देने के मामले ने तूल पकड़ा

12 May 2026 | 5:32 PM

अलवर, 12 मई (वार्ता) राजस्थान में गत 10 मई को अलवर के मिनी सचिवालय में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रशासनिक बैठक में अलवर के जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर को बैठने की कुर्सी नहीं देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। .

see more..