Saturday, Feb 14 2026 | Time 19:31 Hrs(IST)
खेल


बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में आकर मुझे खुशी मिली :विज

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में आकर मुझे खुशी मिली :विज

चंडीगढ़, 09 मार्च (वार्ता) हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि अंबाला के सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में आयोजित की जा रही मिस्टर अम्बाला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है क्योंकि उनकी सोच के अनुसार सुभाष पार्क में ओपन एयर थियेटर में उनके शहर में भिन्न-भिन्न गतिविधियां हो रही हैं।

श्री विज ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा हैं कि बॉडी बिल्डिंग के कौशल को दूसरे लोगों में भी बांटे। बॉडी बिल्डिंग को बढ़ावा देने के लिए जो मदद उनकी तरफ से होगी वह करेंगे। उन्होंने अंबाला में फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही मिस्टर अम्बाला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित किया। इसके उपरांत उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे।

उन्होंने कहा कि ओपन एयर थियेटर में और भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं एक भी सप्ताह ऐसा नहीं जाता जब यहां पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम न होता हो। यही उनका सपना था कि उनके शहर के लोग हंसते, खेलते व नाचते रहे। उनके शहर के बच्चे बॉडी बिल्डिंग में आगे बढ़े उसके लिए जो भी सहायता होगी वह अपनी व सरकार की तरफ से करेंगे।

श्री विज ने कहा कि आज मिस्टर अम्बाला की जो प्रतियोगिता हो रही है, वह चाहते हैं कि मिस्टर हरियाणा व मिस्टर भारत की प्रतियोगिता भी अम्बाला छावनी में हो। यह पैगाम जाना चाहिए कि बॉडी बिल्डिंग में अम्बाला छावनी सबसे आगे है। यहां के अखाड़ों में शाम रौनक लगे और नौजवान अभ्यास करें, यही वह चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज यहां बॉडी बिल्डिंग का कार्यक्रम हुआ है वह इसकी दिल की गहराई से प्रशंसा करते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां जितने भी दर्शक आए हैं वो चाहे प्रतियोगिता में हिस्सा न ले रहे हों लेकिन हर दर्शक के मन में यह ख्वाहिश होगी कि वह भी अपनी बॉडी व मांसपेशियां बॉडी बिल्डरों की तरह बनाएं। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने इसी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसमें काफी युवा भाग ले रहे हैं। वह सभी को बधाई देना चाहते हैं।

श्री विज ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के भिन्न-भिन्न कैटेगरी के विजेताओं को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से विकास जिंदल एवं अन्य ने उनका स्वागत किया।

विजय.संजय

वार्ता

More News

आपको 40 ओवर अच्छा क्रिकेट खेलना होगा : सलमान आगा

14 Feb 2026 | 6:18 PM

कोलंबो, 14 फरवरी (वार्ता) वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच कोलंबो में खेलना कोई फायदा नहीं है, और रविवार को जीतने वाला कौन होगा, यह पूरी तरह से इस बात से तय होगा कि कौन बेहतर क्रिकेट खेलता है। इंडिया के खिलाफ हाई प्रोफाइल मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा का यही पक्का मानना था।.

see more..

स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाये 152 रन

14 Feb 2026 | 5:26 PM

कोलकाता, 14 फरवरी (वार्ता) कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन (49), माइकल जोंस (33), टॉम ब्रूस (24) और ऑलिवर डेविडसन (नाबाद 20) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर स्कॉटलैंड ने शनिवार टी-20 विश्वकप के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 152 रन का स्कोर बनाया।.

see more..

भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का खतरा

14 Feb 2026 | 5:22 PM

कोलंबो, 14 फरवरी (वार्ता) हफ़्तों की बैक-चैनल डिप्लोमेसी, रात भर चली बातचीत, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन के इशारे और सरकारी दखल के बाद भी, इंडिया-पाकिस्तान के इस बहुचर्चित मैच के वैसे भी कोई खास इवेंट न होने का खतरा है - जैसा कि 10 फरवरी की आधी रात को हुए समझौते से पहले होने का खतरा था। हालांकि, इस बार रुकावट पॉलिटिक्स नहीं बल्कि मौसम है: नॉर्थ-ईस्ट-मॉनसून का देर से आना, जिससे रविवार रात के मैच विंडो के दौरान कोलंबो में बारिश होने का अनुमान है।.

see more..

देसाई-घोरपड़े मिक्स्ड डबल्स फाइनल में, सत्यन मेन्स सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में

14 Feb 2026 | 5:14 PM

चेन्नई, 14 फरवरी (वार्ता) चौथी सीड हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े ने शनिवार को आसानी से मिक्स्ड डबल्स फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि सत्यन जी ने कड़ी मेहनत से जीत हासिल करके डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई 2026 में मेन्स सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस टूर्नामेंट को अल्टीमेट टेबल टेनिस, शरत कमल एकेडमी और स्तूपा स्पोर्ट्स एआई ने एसडीएटी के सपोर्ट से तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में को-होस्ट किया है।.

see more..