Friday, Jan 16 2026 | Time 12:16 Hrs(IST)
मनोरंजन


‘द रॉयल्स’ में भूमिका पाने के लिए कई राउंड्स की ऑडिशन प्रक्रिया झेलनी पड़ी : लीसा मिश्रा

‘द रॉयल्स’ में भूमिका पाने के लिए कई राउंड्स की ऑडिशन प्रक्रिया झेलनी पड़ी : लीसा मिश्रा

मुंबई, 09 मई (वार्ता) गायिका और अभिनेत्री लीसा मिश्रा का कहना है कि उन्हें ‘द रॉयल्स’ में भूमिका पाने के लिए कड़ी और कई राउंड्स की ऑडिशन प्रक्रिया झेलनी पड़ी है।

लीसा मिश्रा अपनी आने वाली ड्रामा सीरीज़ 'द रॉयल्स' में दर्शकों को अपने अभिनय से मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। जहां फैंस उन्हें एक नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं ‘निकी’ की भूमिका हासिल करने का सफर लीसा के लिए आसान नहीं रहा। हाल ही में लीसा ने इस चुनौतीपूर्ण ऑडिशन प्रक्रिया के बारे में खुलकर बात की।

लीसा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण भूमिका को पाने से पहले उन्हें कई ऑडिशन राउंड्स से गुजरना पड़ा। इस प्रक्रिया ने उनके अभिनय की गहराई, भावनात्मक रेंज और स्क्रीन प्रेज़ेंस को परखा और हर बार उन्होंने खुद को साबित किया।

लीसा ने कहा, “यह एक लंबी कास्टिंग प्रक्रिया थी। मुझे अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलना पड़ा। निकी का किरदार लेयर्ड, स्टाइलिश और इमोशनली कॉम्प्लेक्स है। मुझे कई राउंड्स से गुजरना पड़ा, और हर बार कुछ नया करना होता था। लेकिन मुझे लगता है कि टीम ने मुझमें निकी का एक ऐसा रूप देखा जो सच्चा लगा। आसान नहीं था, लेकिन ये सब कुछ इसके लायक था।”

प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस किरदार के लिए कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने ऑडिशन दिया था, लेकिन लीसा के नैचुरल करिश्मा, दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और उनके परफॉर्मेंस की गहराई ने उन्हें इस भूमिका के लिए परफेक्ट बना दिया।

प्रेम

वार्ता

More News

ऑस्कर नॉमिनेशन ने मुझे हॉलीवुड में यौन उत्पीड़न से बचाया : जोडी फॉस्टर

15 Jan 2026 | 8:37 PM

लॉस एंजिल्स, 15 जनवरी (वार्ता) द साइलैंस ऑफ़ द लैंब्स और टैक्सी ड्राइवर जैसी हिट फिल्मों में अभिनय कर चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री जोडी फॉस्टर ने कहा है कि ऑस्कर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये नामांकित होने के कारण वह इस उद्योग में यौन उत्पीड़न से बची रहीं। .

see more..

सरल योग के साथ जब कोई मूर्ख आदमी परम विद्वान बनने की कोशिश करता है तो कॉमेडी जन्म लेती है:आशुतोष राणा

15 Jan 2026 | 6:00 PM

पटना, 15 जनवरी (वार्ता) हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता आशुतोष राणा ने गुरुवार को कहा कि सरल योग के साथ जब कोई मूर्ख आदमी परम् विद्वान बनने की कोशिश करता है तो कॉमेडी जन्म लेती है।.

see more..

फिल्म विधवा बनी सुहागन का ट्रेलर रिलीज

15 Jan 2026 | 4:16 PM

मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी फिल्म विधवा बनी सुहागन का ट्रेलर रिलीज हो गया है।.

see more..

निखिल सिद्धार्थ स्टारर स्वयंभू के मेकर्स ने दी पोंगल-संक्रांति की शुभकामनाएं, फिल्म का पोस्टर रिलीज

15 Jan 2026 | 3:47 PM

मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) अभिनेता निखिल सिद्धार्थ स्टारर स्वयंभू के मेकर्स ने लोगों को पोंगल-संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुये इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है।.

see more..

अदिति राव हैदरी ने विजय सेतुपति के साथ पहली बार काम करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी

15 Jan 2026 | 3:11 PM

मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अभिनेता विजय सेतुपति के साथ पहली बार काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। .

see more..