Monday, May 11 2026 | Time 17:21 Hrs(IST)
भारत


सरकार जवाब नहीं देती तो अपनाने पड़ते हैं हथकंडे : प्रियंका

सरकार जवाब नहीं देती तो अपनाने पड़ते हैं हथकंडे : प्रियंका

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम अत्यंत चिंताजनक है और इस पर संसद में चर्चा कराने की मांग करते हुए सरकार से सवाल पूछे जा रहे हैं लेकिन सरकार जवाब देने को तैयार नहीं है, इसलिए हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं।  अत्यंत

श्रीमती वाड्रा ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि सरकार को संसद में जवाब देना चाहिए। विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी सवाल पूछना है और सरकार की जिम्मेदार सवालों का जवाब देना है लेकिन मोदी सरकार जवाब ही नहीं देती है। सरकार को बताना चाहिए कि वह मतदाता सूची पुनरीक्षण पर संसद में चर्चा कराने से क्यों भाग रही है।

उन्होंने कहा “कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं- यह तय करना न्यायपालिका या किसी जस्टिस का काम नहीं है। मैं ये बात न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हुए कह रही हूं। राहुल गांधी जी ने हमेशा सेना और हमारे जवानों का सम्मान किया है। वे हमेशा सेना के प्रति आदर रखते हैं। नेता विपक्ष के तौर पर सरकार से सवाल पूछना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन जब सरकार जवाब देना नहीं चाहती, तब वो ऐसे हथकंडे अपनाती है।”

कांग्रेस सांसद ने संसद में कामकाज नहीं होने को लेकर सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार इतनी कमज़ोर है कि संसद भी नहीं चला सकती। आखिर सरकार सूची पुनरीक्षण पर चर्चा क्यों नहीं करा रही, जब पूरा विपक्ष संसद में चर्चा की मांग कर रहा है।

इस बीच पार्टी सांसद जयराम रमेश ने बताया “इंडिया गठबंधन के नेताओं ने स्पीकर को पत्र लिखा है। हमने देखा है कि लगातार वोट चोरी हो रही है, इसलिए हमने इस पर चिंता जताई है। इसकी शुरुआत अभी बिहार में हुई है, फिर देशभर में यही होगा। अगर चुने हुए प्रतिनिधि लोकसभा में चुनावों पर चर्चा नहीं कर सकते, तो लोकतंत्र का इससे बड़ा अपमान और क्या हो सकता है। हमारी मांग है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा हो।”

अभिनव जितेन्द्र

वार्ता

More News

सीबीआई ने नोएडा में घर खरीदारों से धोखाधड़ी मामले में सातवां आरोपपत्र किया दाखिल

11 May 2026 | 5:03 PM

नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घर खरीदारों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की चल रही जांच में सोमवार को मेसर्स सिक्वल बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। .

see more..

दिल्ली को आग की घटनाओं से सुरक्षित बनाने के लिए अग्निशमन विभाग को और अधिक आधुनिक बनाया जायेगा : सूद

11 May 2026 | 4:13 PM

नयी दिल्ली 11 मई (वार्ता) दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राजधानीवासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अग्निशमन विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर और मशीनरी को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।.

see more..

चुनाव खत्म होते ही लोगों को पेट्रोल, डीजल का इस्तेमाल कम करने करने का ज्ञान देने लगे मोदी: आप

11 May 2026 | 3:28 PM

नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने देशभक्ति के नाम पर लोगों को पेट्रोल, डीजल, खाने का तेल, गैस काम इस्तेमाल कम करने की सलाह देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही वह लोगों को पेट्रोल, डीजल, गैस, तेल का इस्तेमाल कम करने और सोना नहीं खरीदने का ज्ञान देने लगे हैं। .

see more..

सरकार ने विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम अधिसूचित किया, एक जुलाई से होगा देशभर में लागू

11 May 2026 | 3:24 PM

नयी दिल्ली 11 मई (वार्ता) सरकार ने विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम को सोमवार को अधिसूचित कर दिया है और इसे एक जुलाई से देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। .

see more..

दिल्ली में फर्जी पुलिस अधिकारियों के गिरोह का भंडाफोड़, 33.5 लाख रुपये नकद बरामद

11 May 2026 | 3:16 PM

नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) दिल्ली के बाहरी जिला पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिन्होंने कथित तौर पर यहां के पुलिसकर्मी बनकर राजस्थान के एक व्यक्ति से पैसे ठगे।.

see more..