Saturday, Dec 13 2025 | Time 16:01 Hrs(IST)
खेल


हॉकी के दूसरे मैच में भारत ने जर्मनी को 5-3 से हराया, पेनल्टी शूट में मिली जर्मनी को ट्रॉफी

हॉकी के दूसरे मैच में भारत ने जर्मनी को 5-3 से हराया, पेनल्टी शूट में मिली जर्मनी को ट्रॉफी

नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार जर्मनी को हॉकी के दूसरे मैच में 5-3 से हरा कर पहले मैच को बदला ले लिया। जीत के बावजूद भारतीय को उस समय मायूसी हाथ लगी जब सीरीज के विजेता के लिए हुए पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम 3-1 से हार गयी और जर्मनी ने सीरीज 2-0 से जीत ली।

आज यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में भारतीय हॉकी टीम ने पहले मैच में जर्मनी से 2-0 से हार के बावजूद नयी स्पूर्ति के साथ मैदान में उतरी। पहले क्वार्टर में मैच का पहला गोल जर्मनी की ओर से उस समय आया जब माजकोर ने भारतीय रक्षा पंक्ति का भेदने के बाद गोलकीपर को छकाते हुए गोल दाग दिया और अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। उसके बाद दोनों टीमें दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर पाई, लेकिन तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 34वें मिनट में अपना पहला गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। गोल से भारतीय टीम का हौंसला बढ़ा और उसे 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील करते हुए टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई।

कप्तान के गोल से अगले मिनट ही भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत सिंह ने फिर से गोल दागते हुए टीम को 3-1 से बढ़त दिलाई। तीसरे क्वार्टर के आखरी मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी और 45 मिनट के खेल के बाद भारतीय टीम 4-1 की बढ़त बना चुकी थी। चौथे क्वार्टर के शुरूआत में तीन मिनट बाद ही सुखजीत ने अपने दम पर जर्मनी के गोलकीपर को पूरी तरह से चकमा देते हुए गोल कर दिया और भारतीय टीम की बढ़त 5-1 हो थी लेकिन जर्मनी की टीम ने आखिरी 10 मिनट के अपने दमदार खेल का परिचय देते हुए दो गोल दाग दिये लेकिन भारतीय टीम की बढ़त को बराकर करने में पूरी तरह नाकाम रही और भारतीय टीम ने 5-3 से मैच जीत लिया।

भारत के लिए सुखजीत सिंह (34वें और 48वें मिनट में), हरमनप्रीत सिंह (42वें और 43वें मिनट में) और अभिषेक (45वें मिनट में) ने गोल किए। जबकि हॉकी विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर काबिज जर्मनी के लिए इलियन मैजकर (7वें और 57वें मिनट में) और हेनरिक मर्टगेन्स (60वें मिनट में) ने गोल किए।

मैच के बाद सीरीज के विजेता के लिए हुए पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम 3-1 से हार गयी और जर्मनी ने सीरीज 2-0 से जीत ली।

उप्रेती राम

वार्ता

More News

दीपक हुड्डा संदिग्ध गेंदबाजी सूची में

13 Dec 2025 | 3:35 PM

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को 16 दिसंबर को होने वाले नीलामी से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी को हुड्डा के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के बारे में यह जानकारी दी। घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलने वाले 30 साल के ऑलराउंडर हुड्डा पिछले आईपीएल सीजन की तरह ही अभी भी संदिग्ध सूची में बने हुए हैं। पार्ट-टाइम ऑफ-स्पिन गेंदबाज हुड्डा ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सात आईपीएल मैच खेले थे, लेकिन उनमें से किसी में भी गेंदबाजी नहीं की थी। हालांकि, उन्होंने तब से बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में छह ओवर फेंके हैं। रणजी ट्रॉफी में एक ओवर और च.

see more..

श्रीलंका की अंडर-19 टीम ने नेपाल को आठ विकेट से हराया

13 Dec 2025 | 3:20 PM

दुबई, 13 दिसंबर (वार्ता) सेतमिका सेनेविरत्ने (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद दिमांता महाविताना (नाबाद 39) और कविजा गमागे (24) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 211 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया।.

see more..

मेसी का कोलकाता में जोरदार स्वागत, झलक न दिखने से गुस्साए दर्शक

13 Dec 2025 | 2:37 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी को 14 साल बाद फुटबॉल के दीवानों के शहर कोलकाता में लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।.

see more..

फुटबालर मेसी की झलक न दिखने से भड़के प्रशंसक, युवा भारती स्टेडियम में किया हंगामा

13 Dec 2025 | 2:36 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के कोलकाता के युवा भारती क्रीड़ांगन में शनिवार को मशहूर फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की एक झलक ठीक से न देख पाने से गुस्साए प्रशंसकों ने मैदान पर जमकर तोड़फोड़ की। इस कार्यक्रम को देखने के लिए मैसी प्रशंसकों ने महंगी टिकटें खरीदीं थीं।.

see more..

केएससीए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की मिली अनुमति

13 Dec 2025 | 1:47 PM

बेंगलुरु 13 दिसंबर (वार्ता) कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की अनुमति दे दी है और इससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी अवगत करा दिया गया है।.

see more..