Saturday, Jun 13 2026 | Time 17:49 Hrs(IST)
दुनिया


भारत-पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत: ट्रम्प

भारत-पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत: ट्रम्प

नयी दिल्ली/वाशिंगटन, 10 मई (वार्ता) अमेरिका की पहल और मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान शनिवार को पूर्ण एवं तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गये।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ हैंडल पर यह घोषणा की। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका की मध्यस्थता में रात भर चली बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण एवं तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गये हैं।

उन्होंने कहा, “सामान्य समझ और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!”

यामिनी,आशा

वार्ता

More News

यूएई ने ईरानी को तीन अरब डॉलर हस्तांतरित करने की खबरों का किया खंडन

13 Jun 2026 | 4:58 PM

दुबई, 13 जून (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शनिवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि उसने (यूएई) ईरान की तीन अरब डॉलर की मुक्त की गयी संपत्ति का कुछ हिस्सा हस्तांतरित किया है। .

see more..
युद्ध खत्म होने के करीब, होर्मुज, पुनर्निर्माण पर बातचीत का फोकस : ईरान

युद्ध खत्म होने के करीब, होर्मुज, पुनर्निर्माण पर बातचीत का फोकस : ईरान

13 Jun 2026 | 4:13 PM

तेहरान/वाशिंगटन, 13 जून (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका के साथ शत्रुता समाप्त करने संबंधी समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रस्तावित समझौते में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने, ईरान की जब्त विदेशी परिसंपत्तियों को मुक्त करने तथा युद्ध के बाद पुनर्निर्माण में सहायता संबंधी प्रावधान शामिल हो सकते हैं।

see more..

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर ईरानी ड्रोन हमलों को नाकाम किया गया: सेंटकॉम

13 Jun 2026 | 3:15 PM

वाशिंगटन, 13 जून (वार्ता) अमेरिका के सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) ने शनिवार तड़के कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने की ईरान की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया है। .

see more..

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा बलों के हाथों 21 उग्रवादी मारे गये

13 Jun 2026 | 2:20 PM

इस्लामाबाद, 13 जून (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने कई अभियान चलाये जिसमें चार स्थानीय सरगनाओं सहित 21 उग्रवादी मारे गये। .

see more..

कांगो में इबोला के मामले बढ़कर 689 हुए, मृतकों की संख्या 139 तक पहुंची

13 Jun 2026 | 12:50 PM

किंशासा, 13 जून (वार्ता) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में इबोला के मामलों में तेजी जारी है और इसकी चपेट में आये 139 लोगों की मौत हो गयी है। .

see more..