Tuesday, Dec 16 2025 | Time 05:20 Hrs(IST)
खेल


भारत ने रोमांचक एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को सात रनों से हराया

भारत ने रोमांचक एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को सात रनों से हराया

पुड्डुचेरी 26 सितंबर (वार्ता) रुद्ध पटेल (77) और मोहम्मद अमान (71) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत की अंडर-19 टीम ने गुरुवार को खेले गये तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को सात रनों से हरा दिया हैं। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया का सुपड़ा साफ कर दिया हैं।

325 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 21 के स्कोर पर अपना पहला विकेट जैक कर्टेन (3) के रूप में गवां दिया। साइमन बड्ज (32) को हार्दिक राज ने आउट किया। इसके बाद कप्तान ओलिवर पीक और स्टीवन होगन ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिये 180 रन जोड़े। 41वें ओवर में हार्दिक राज ने स्टीवन होगन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। स्टीवन होगन ने 84 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के लगाते हुए (104) रनों की शतकीय पारी खेली। एलेक्स ली यंग (तीन) रन बनाकर हार्दिक का शिकार बने। 45वें ओवर में किरन चोरमले ने कप्तान ओलिवर पीक को आउट कर मैच को रोमांचक मोड़ दे दिया। ओलिवर पीक ने 115गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए (111) रनों की पारी खेली। छठे विकेट के रूप में क्रिश्चियन होवे (10) चोरमले का शिकार बने। एडन ओ’कॉनर 20 गेंदों में (35) रन ने ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीद को जिंदा रखने का प्रयास किया। मैच की आखिरी गेंद पर युद्धजीत गुहा ने एडन ओ कॉनर को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट पर 317 के स्कोर पर रोकते हुए मैच भारत की झोली में डाल दिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 111 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले ओलिवर पीक को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

भारत की ओर से हार्दिक राज ने तीन विकेट लिये। किरण चोरमले और युद्धजीत गुहा ने दो-दाे बल्लेबाजों को आउट किया।

इससे पहले आज यहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 325 रनों का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने सातवें ओवर में सलामी बल्लेबाज साहिल पारेख (20) का विकेट गवां दिया। इसके बाद हरवंश पंगालिया ने रुद्ध पटेल के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये 112 रन जोड़े। 24वें ओवर में ऐडन ओ'कॉनर ने हरवंश पंगालिया (46) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसकेे बाद कप्तान मोहम्मद अमान ने मोर्चा संभाला। रुद्ध पटेल ने 81 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाते हुए (77) रनों की पारी खेली। वहीं मोहम्मद अमान ने 72 गेंदोंं में छह चौके और एक छक्के की मदद से (71)रन बनाये। किरण चोरमले (30), हार्दिक राज (30) और केपी कार्तिकेय (8) रन बनाकर आउट हुये। चेतन शर्मा (18) और रोहित राजावत (2) रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 324 का स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर ऐडन ओ कॉनर ने चार विकेट लिये। एल रोनाल्डो को दो विकेट मिले। हैरी होएकस्ट्रा और क्रिश्चियन होवे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

राम

वार्ता

More News

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 6:28 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विरन चामुदिता (62) और चमीका हीनातिगाला (नाबाद 51) की जुझारू पारियों के दम पर श्रीलंका ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को चार गेंदे शेष रहते दो विकेट से हरा दिया।.

see more..

अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे मेसी का हुआ भव्य स्वागत

15 Dec 2025 | 5:33 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी, रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज का यहां सोमवार को भव्य स्वागत हुआ।.

see more..

इंग्लैंड ने एक बदलाव के साथ तीसरे एशेज टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की

15 Dec 2025 | 4:34 PM

एडिलेड, 15 दिसंबर (वार्ता) इंग्लैंड ने एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एशेज टेस्ट के तीसरे मुकाबले के लिए एक बदलाव के साथ एकादश की पुष्टि कर दी है।.

see more..

बंगलादेश ने नेपाल को सात विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 4:08 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जवाद अबरार (नाबाद 70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 151 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।.

see more..

बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी की घटना पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दुख व्यक्त किया

15 Dec 2025 | 3:31 PM

सिडनी, 15 दिसंबर (वार्ता) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बोंडी बीच पर हुए दुखद हमले पर दुख और शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों, उनके परिवारों और यहूदी समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की। .

see more..