Monday, Dec 15 2025 | Time 09:39 Hrs(IST)
खेल


दक्षिण अफ्रीका को रौंद कर भारत ने बढ़ाया विजय रथ

दक्षिण अफ्रीका को रौंद कर भारत ने बढ़ाया विजय रथ

केपटाउन, 27 जनवरी (वार्ता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार रात यहां मेजबान दक्षिण अफ्रीका पर 3-0 से सनसनीखेज जीत दर्ज कर अपने विजय रथ को आगे बढ़ाया।

भारत ने आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन किया और मैच के पहले आधे घंटे में ही एक के बाद एक तीन गोल दाग कर मेजबान टीम को दवाब में ला दिया। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह दूसरे मिनट में गोल दागा जबकि अभिषेक ने 13वें मिनट पर और सुमित ने 30वे मिनट पर गोल कर टीम को जीत दिलाने में मदद की।

मैच की शुरुआत भारत को शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर मिलने के साथ हुई जिसे कप्तान हरमनप्रीत ने शक्तिशाली ड्रैगफ्लिक के साथ गोल में तब्दील कर दिया। पहले क्वार्टर में कुछ ही मिनट बचे थे कि अभिषेक ने दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर को छकाकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। दूसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका के कई हमलों के बावजूद भारत की रक्षापंक्ति ने संयम बनाए रखा। मध्यांतर के तुरंत बाद सुमित एक और फील्ड गोल करने में सफल रहे और भारत ने 3-0 की बढ़त ले ली।

मध्यांतर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तत्परता दिखानी शुरू कर दी, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने मैच पर पकड़ बनाए रखी। तीसरे क्वार्टर में दोनों छोर पर काफी गतिविधियां देखने को मिलीं, लेकिन दोनों में से कोई भी टीम नेट हासिल करने में सफल नहीं हो सकी। खेल के अंतिम 15 मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने गोल की तलाश जारी रखी, लेकिन भारत ने खतरे को टालने के लिए सर्कल में अपनी पकड़ बनाए रखी। अंतिम सीटी बजते ही भारत ने अपनी बढ़त बरकरार रखी और 3-0 से आसान जीत हासिल की।

भारत दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना आखिरी मैच 28 जनवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

प्रदीप

वार्ता

More News

उन्नति हुड्डा और किरण जॉर्ज ने ओडिशा मास्टर्स में जीते महिला और पुरुष वर्ग के खिताब

14 Dec 2025 | 9:16 PM

कटक 14 दिसंबर (वार्ता) भारत की उन्नति हुड्डा और किरण जॉर्ज ने रविवार को ओडिशा मास्टर्स 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमशः महिला और पुरुष एकल का खिताब जीते।.

see more..

अनाहत सिंह ने इतिहास रचा, भारत ने हांगकांग को हराकर जीता स्क्वैश वर्ल्ड कप पहला खिताब

14 Dec 2025 | 9:04 PM

चेन्नई 14 दिसंबर (वार्ता) अनाहत सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में हांगकांग को हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 का अपना पहला खिताब जीता। इसी के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्र के बाद स्क्वैश विश्व कप जीतने वाला चौथा देश बन गया है।.

see more..

भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका 117 रन के स्कोर पर रोका

14 Dec 2025 | 8:52 PM

धर्मशाला 14 दिसंबर (वार्ता) अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा (दो-दो) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 117 रन के स्कोर पर समेट दिया।.

see more..

भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का किया फैसला

14 Dec 2025 | 6:41 PM

धर्मशाला 14 दिसंबर (वार्ता) भारतीय टीम ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।.

see more..