Wednesday, Aug 19 2026 | Time 16:44 Hrs(IST)
States » Other states


भारत तेजी से बढ़ती विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: राष्ट्रपति मुर्मु

भारत तेजी से बढ़ती विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: राष्ट्रपति मुर्मु

नैनीताल, 04 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था विश्व में तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और यह निरंतर प्रगति करे, इसके लिए केन्द्र सरकार कई नीतिगत कदम उठा रही है।
श्रीमती मुर्मु ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार के कदमों से युवाओं के लिये भी अनेक अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि इन अवसरों का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध, नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं के प्रशिक्षण के लिये भी समुचित कदम उठाये जाने चाहिए, ताकि युवा उनका भरपूर उपयोग कर सकें।
राष्ट्रपति ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से कमाये धन को वंचित वर्ग और देश की सेवा के लिये दान करना चाहिए। यही सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा, “अन्न दानं परम दानं, विद्या दानमतः परम्। अन्नेन क्षणिका तृप्तिः यावज्जीवं च विद्यया।। अर्थात् विद्या दान अन्न दान से श्रेष्ठ दान है और उससे जीवन भर परम संतुष्टि मिलती है। ”
उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी देश की आधारशिला होती है। इसलिये शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे बौद्धिकता के साथ नैतिक बल और चरित्र बल मजबूत हो। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये देश के युवाओं की संकल्पशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिये विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।
उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षकों और शोधार्थियों से भी कहा कि शिक्षा के साथ ही हम सभी का सामाजिक दायित्व भी है और वह अपने आसपास के गांवों में जायें और कुछ गांवों को गोद लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करें।
श्रीमती मुर्मु ने कहा, “ उत्तराखंड महान वीरों की भूमि के साथ ही ज्ञान और संस्कृति और देवताओं और ऋषि मुनियों की धरती है। यहां नदियों और जंगलों की अकूत संपदा है। मैं यहां आकर अभिभूत हूं। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ”
इससे पहले राष्ट्रपति ने नैनीताल की प्रसिद्ध नयना देवी मंदिर और कैंची धाम के दर्शन किये तथा राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद थे।
रवीन्द्र.संजय.श्रवण
वार्ता

More News

सिक्किम सरकार ने एआई-आधारित ऑनलाइन पर्यटक परमिट प्रणाली शुरू करने की घोषणा की

19 Aug 2026 | 3:44 PM

सिलीगुड़ी, 19 अगस्त (वार्ता) सिक्किम सरकार ने राज्य में पर्यटन प्रक्रिया को सुगम बनाने, राजस्व बढ़ाने और स्थानीय हितधारकों को अधिक लाभ सुनिश्चित करने के मकसद से 'एकीकृत ऑनलाइन परमिट प्रणाली' शुरू करने का ऐलान किया है। .

see more..
कोलकाता के न्यू मार्केट होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर बंगलादेशी

कोलकाता के न्यू मार्केट होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर बंगलादेशी

19 Aug 2026 | 3:33 PM

कोलकाता, 19 अगस्त (वार्ता) कोलकाता के मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर स्थित 'सिखा इन' होटल तंग कमरों, संकरे रास्तों और बेतरतीब अंदरूनी हिस्सों की वजह से मौत का जाल बन गया है। न्यू मार्केट इलाके में बुधवार तड़के लगी आग में नौ लोगों की मौत हो गयी। इनमें से ज़्यादातर बंगलादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए कोलकाता आए थे। रात करीब 2:30 बजे लगी इस आग ने लोगों को सोते हुए अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग शायद एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

see more..

कर्नाटक में फिर उजागर हुई सत्ताधारी कांग्रेस में नाराजगी, सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनायी दूरी

19 Aug 2026 | 3:10 PM

बेंगलुरु, 19 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व में आयोजित पहली कांग्रेस विधायक दल की बैठक से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और कई वरिष्ठ विधायकों की दूरी ने सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर छिपी नाराज़गी को सतह पर ला दिया है।.

see more..

मणिपुर में एनआरसी की मांग को लेकर 48 घंटे के बंद से जनजीवन प्रभावित

19 Aug 2026 | 2:57 PM

इम्फाल, 19 अगस्त (वार्ता) मणिपुर में जनगणना से पहले राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को अद्यतन करने की मांग को लेकर 'कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डिमार्केशन' (जेएफडी) संगठन के बुलाए गए 48 घंटे के आम बंद से बुधवार को दूसरे दिन भी राज्य भर में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। यह बंद बुधवार मध्यरात्रि समाप्त हो जाएगा।.

see more..
तमिलनाडु में विजय सरकार ने स्वास्थ्य बीमा पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया

तमिलनाडु में विजय सरकार ने स्वास्थ्य बीमा पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया

19 Aug 2026 | 2:56 PM

चेन्नई, 19 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विधानसभा में 'मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना'के तहत बीमा कवर को पांच लाख से पांच गुना बढ़ाकर 25 लाख करने की घोषणा की। विधानसभा में नियम 110 के तहत दिए एक बयान में मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि इस बढ़ी हुई बीमा राशि का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी निवासी पैसे की तंगी के कारण बेहतर इलाज से वंचित न रहे।

see more..