Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:21 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


दुनिया में फिर से स्थापित हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत: भजनलाल

दुनिया में फिर से स्थापित हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत: भजनलाल

जयपुर, 19 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का अमृतकाल भारत की संस्कृति और आस्था का उदयकाल बताते हुए कहा है कि काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर एवं उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाकाल लोक के निर्माण के अभूतपूर्व कार्यों के साथ ही भारत की संस्कृति एवं विरासत पूरी दुनिया में फिर से स्थापित हो रही है।

श्री शर्मा सोमवार को पाली के जाडन में ओम आश्रम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से देशवासियों का सदियों पुराना सपना पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री ने महामण्डलेश्वर स्वामी महेश्वरानन्दपुरी के साथ ओम आश्रम में द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के तहत ⁠शिवालय में विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि दुनिया के पहले ओम आश्रम का यह भव्य मंदिर भारतीय वास्तुकला, शिल्पकला और स्थापत्य कला का अनुपम उदाहरण है। इस आश्रम में द्वादश ज्योतिर्लिंग, श्री नंदी महाराज, सूर्य मंदिर और दिव्य मंदिर की स्थापत्य कला अद्भुत है।

उन्होंने कहा कि विश्वगुरू कहलाने वाला भारतवर्ष अनादि काल से अध्यात्म का केंद्र रहा है, जिसने सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन किया है। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में जयपुर से अयोध्याधाम दर्शन के लिए विशेष विमान सेवा एवं सात संभाग मुख्यालयों से बस सेवा प्रारंभ की गई है। साथ ही आगामी 31 मार्च तक तीन हज़ार तीर्थयात्रियों को अयोध्याधाम के लिए दर्शन यात्रा भी कराई जाएगी। सरकार द्वारा इसी वर्ष के बजट (लेखानुदान) में पूँछरी का लौठा, मेहंदीपुर बालाजी, गोविन्द देव जी सहित विभिन्न मन्दिरों के जीर्णोद्धार के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि दो हजार रुपए बढ़ाकर आठ हजार रुपए करना, गेहूं की ख़रीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 125 रुपए प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन एक हजार 150 रुपए करना जैसे जनकल्याणकारी निर्णय राज्य सरकार द्वारा किए गए हैं।

जोरा

वार्ता

More News

चित्तौड़गढ़ को बजट में पर्यटन एवं औद्योगिक आदर्श जिला बनाने की मांग

13 Jan 2026 | 11:05 PM

चित्तौड़गढ़, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान सरकार के आगामी बजट में मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने चित्तौड़गढ़ जिले को पर्यटन और औद्योगिक आदर्श जिले के रूप में विकसित किए जाने की मांग की है।.

see more..

'जी राम जी' से बौखलाई है कांग्रेस- चौधरी

13 Jan 2026 | 11:04 PM

अजमेर, 13 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा है कि मनरेगा काम की गारंटी कानून का नाम ही नहीं बदला बल्कि उसमें होने वाले भ्रष्टाचार को समाप्त करने और कार्य दिवसों में वृद्धि करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।.

see more..

खेल प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-भजनलाल

13 Jan 2026 | 11:03 PM

जयपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खेल प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार को प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि उसने प्रदेश में खेल को नई दिशा देने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। .

see more..

दो गुटों में हुए संघर्ष में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल

13 Jan 2026 | 11:02 PM

भरतपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र में नरसिंहगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। .

see more..

शिक्षा विभाग में तबादलों की सूची गैरकानूनी-डोटासरा

13 Jan 2026 | 10:14 PM

जयपुर, 13 जनवरी (वार्ता) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा कहा है कि प्रदेश में शिक्षा विभाग ने चुनाव आयोग के बिना अनुमोदन के व्याख्याताओं के तबादले कर दिए जो गैरकानूनी है।.

see more..