Saturday, Dec 13 2025 | Time 15:59 Hrs(IST)
बिजनेस


भारत दुर्लभ खनिजों के अपने स्रोतों के विकास को प्राथमिका दे: अनिल अग्रवाल

भारत दुर्लभ खनिजों के अपने स्रोतों के विकास को प्राथमिका दे: अनिल अग्रवाल

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) वेदांता समूह के प्रमुख अनिल अग्रवाल ने कहा है कि भारत को देश की ज़रूरतों के लिए दुर्लभ खनिजों की खोज और विकास पर ध्यान देना जरूरी हो गया है क्योंकि दुर्लभ धातुओं की खोज आज की दुनिया में युद्ध और शांति का निर्धारण करेगी।

वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन ने एक बयान में कहा, “वास्तव में भारत के पास दुनिया के दुर्लभ धातुओं का पांचवां सबसे बड़ा भंडार है, लेकिन हम बहुत कम मात्रा में उत्पादन कर रहे हैं। हम अपनी इस क्षमता का सदुपयोग कर सकते हैं।” खान क्षेत्र के दिग्गज उद्योग समूह वेदांता के प्रमुख ने कहा कि इन दुर्लभ धातुओं में 17 खनिजों का समूह शामिल है, जिनके बिना स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी या कोई भी आधुनिक टेक्नोलॉजी नहीं होगी।

श्री अग्रवाल ने कहा, “वर्तमान में चीन दुनिया के दुर्लभ धातुओं की आपूर्ति के 70 फीसदी का नियन्त्रण करता है। यही कारण है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रूस के साथ युद्ध खत्म करने की रणनीति के तहत यूक्रेन के साथ खनिजों के लिए सौदा कर रहे हैं। कोंगो के राष्ट्रपति भी अमेरिका को सुरक्षा के बदले में खनिजों को निकालने की अनुमति देने की पेशकश कर रहे हैं।”

उन्होंने भारत को अपने खनिज स्रोतों के विकास और उपयोग पर ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा है, “आइए इस एक चीज़ पर ध्यान केन्द्रित करें। सौ सुनार की एक लौहार की। देश की ज़रूरतों के लिए।”

मनोहर, उप्रेती

वार्ता

More News

भारत में स्टार्टअप इकाइयों की संख्या दो लाख के पार :गोयल

12 Dec 2025 | 9:52 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) देश में वर्ष 2025 के दौरान 44,000 से अधिक नयी स्टार्टअप इकाइयों को मान्यता दी गयी और इस तरह भारत में अब सरकारी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या दो लाख से अधिक हो गयी है। .

see more..

वस्त्र मंत्रालय चौपाल कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ

12 Dec 2025 | 8:24 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने हस्तशिल्प परंपराओं के बारे में जागरूकता , उद्यमिता निर्माण और मजबूत हस्तशिल्प समूहों के गठन को सुगम बनाने के उद्येश्य से देश भर में चलाये जाने वाले अपने चौपाल कार्यक्रम का राजधानी में शुभारंभ किया। .

see more..

ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ रुपया

12 Dec 2025 | 7:35 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को भी गिरावट रही और यह ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।.

see more..

नयी तेल एवं गैस नीति से भारत की ऊर्जा क्षमता को मिलेगा बड़ा फायदा: अनिल अग्रवाल

12 Dec 2025 | 7:33 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने तेल एवं गैस क्षेत्र के लिए सरकार की ओर से किये गये बड़े सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताया है और कहा है कि यह बदलाव भारत की वर्षों से पहचानी गयी लेकिन कम विकसित हाइड्रोकार्बन क्षमता को तेजी से उजागर करने का मार्ग खोलेगा।.

see more..

डाकघरों से भी कर सकेंगे म्यूचुअल फंड में निवेश, इंडिया पोस्ट का बीएसई से करार

12 Dec 2025 | 7:20 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) देश में म्यूचुअल फंड निवेश को बढ़ावा देने के लिए अग्रणी शेयर बाजार बीएसई ने भारतीय डाक के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया जिसके तहत डाकघरों पर भी म्यूचुअल फंड उत्पादों में निवेश की सुविधा होगी।.

see more..