Monday, May 11 2026 | Time 17:16 Hrs(IST)
खेल


यूरोप में एफआईएच प्रो लीग के लिये भारतीय टीम तैयार

यूरोप में एफआईएच प्रो लीग के लिये भारतीय टीम तैयार

लंदन, 13 जून (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के दूसरे और अंतिम चरण की शुरुआत करने के लिए तैयार है, जिसमें उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, बेल्जियम और चीन का सामना होगा।

वर्तमान में नौ अंकों के साथ छठे स्थान पर चल रही यह टीम 14 और 15 जून को ऑस्ट्रेलिया और 17 और 18 जून को अर्जेंटीना से लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेलेगी।

भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, “ हमारा लक्ष्य एफआईएच प्रो लीग के इस चरण में हमसे ऊपर की रैंकिंग वाली टीमों को हराना और अच्छा खेलना है। अपने मैचों की तैयारी के लिए हम अपने प्रदर्शन को रिकॉर्ड कर रहे हैं और उनकी समीक्षा कर रहे हैं, ताकि हम न केवल अपनी कमजोरियों को सुधार सकें, बल्कि यह भी जान सकें कि हम अपने मैचों के दौरान उन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।”

लंदन के अपने मैचों के बाद भारतीय टीम 21 और 22 जून को बेल्जियम का सामना करने के लिए एंटवर्प जाएगी, उसके बाद 28 और 29 जून को बर्लिन में चीन के खिलाफ अपने अंतिम दो एफआईएच प्रो लीग (महिला) मैच खेलेगी। इस बीच, भारतीय पुरुष हॉकी टीम 14 और 15 जून को एंटवर्प में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज यह टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी करना चाहती है और शीर्ष तीन स्थानों की दौड़ में बने रहने के लिए महत्वपूर्ण अंक हासिल करना चाहती है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इससे न केवल हमें महत्वपूर्ण अंक हासिल करने में मदद मिलेगी, बल्कि टीम को जीत की लय भी मिलेगी। पिछले चार मैचों में हमारे कुछ करीबी मुकाबले रहे हैं। हालांकि हम हार रहे हैं, लेकिन हम इसे बदलना चाहते हैं और कुछ जीत हासिल करना चाहते हैं।”

प्रदीप

वार्ता

More News

सात्विक-चिराग थाईलैंड ओपन में पेश करेंगे भारतीय चुनौती

11 May 2026 | 4:57 PM

बैंकॉक, 11 मई (वार्ता) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मंगलवार से निमिबुत्र स्टेडियम में शुरू होने वाले थाईलैंड ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करेंगे। मौजूदा एशियन गेम्स चैंपियन सात्विक-चिराग, जो पुरुषों की युगल बैडमिंटन रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं, की थाईलैंड ओपन से अच्छी यादें जुड़ी हैं, उन्होंने 2019 और 2024 में दो बार बीडब्ल्युएफ सुपर 500 टूर्नामेंट जीता है। ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन तीसरा खिताब जीतने की कोशिश में होंगे और यह जोड़ी थॉमस कप में अच्छे नतीजों के बाद इस टूर्नामेंट में आ रही है, जहां उन्होंने भारत को ब्रॉन्ज़ मेडल दिलाने में मदद की थ.

see more..

'अश्लील भाषा का इस्तेमाल' करने पर आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर पर लगा जुर्माना

11 May 2026 | 4:41 PM

रायपुर, 11 मई (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर पर रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता लेवल वन ‘अश्लील भाषा’ के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।.

see more..

चार विकेट की अपेक्षा छक्का लगाने में अधिक मजा आया: भुवनेश्वर

11 May 2026 | 4:18 PM

रायपुर, 11 मई (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ चार विकेट लेने की अपेक्षा उनके छक्का लगाने में अधिक मजा आया।.

see more..

रियल मैड्रिड को हराकर बार्सिलोना ने जीता ला लीगा का खिताब

11 May 2026 | 4:05 PM

मैड्रिड, 11 मई (वार्ता) फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर ला लीगा चैंपियन 2025-26 का खिताब अपने नाम किया। यह बर्सिलोना का लगातार दूसरा खिताब है.

see more..

क्लासेन की लीडरशिप वाली एसआरएच की पावर का सामना गिल की दमदार जीटी से होगा

11 May 2026 | 3:27 PM

अहमदाबाद, 11 मई (वार्ता) विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की पावर का सामना शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस से मंगलवार को होगा। दोनों टीमों की सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ा रिस्क उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है जोकि आईपीएल 2026 में सबसे खतरनाक लाइनअप में से एक रहा है।.

see more..