Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:11 Hrs(IST)
भारत


इंडिगो को उड़ानों की संख्या पांच प्रतिशत घटाने का निर्देश

इंडिगो को उड़ानों की संख्या पांच प्रतिशत घटाने का निर्देश

नयी दिल्ली, 09 दिसंबर (वार्ता) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो को उड़ानों की संख्या में पांच प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश दिया है।




देश के विमानन नियामक ने इस साल अक्टूबर और नवंबर के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है कि उसने विंटर शिड्यूल में जितनी उड़ानों के लिए स्लॉट लिया था वह उनका परिचालन अच्छी तरह करने में विफल रही है। इसे देखते हुए उससे अपनी उड़ानों की संख्या पांच प्रतिशत कम करने के लिए कहा गया है, खासकर उच्च मांग वाले और ऐसे सेक्टरों पर जहां एक मात्र उड़ान इंडिगो की है।


 


इंडिगो को सोमवार को भेजे गये नोटिस में डीजीसीए ने 10 दिसंबर शाम पांच बजे तक संशोधित शिड्यूल सौंपने का निर्देश दिया है।


 


इंडिगो ने सितंबर से शुरू हुए विंटर शिड्यूल में हर सप्ताह 15,014 उड़ानों की घोषणा की थी। पांच प्रतिशत कटौती का मतलब है कि उसे हर सप्ताह 750 उड़ानें कम करनी होंगी।


 


नियामक ने बताया कि शिड्यूल के मुताबिक इंडिगो को नवंबर में 64,346 उड़ानों का संचालन करना था जबकि उसने मात्र 59,438 उड़ानों का संचालन किया और 951 उड़ानें रद्द रहीं। इसके अलावा उसके बेड़े में मौजूद 403 विमानों में से अक्टूबर में एयरलाइंस ने मात्र 339 विमानों और नवंबर में 344 विमानों का परिचालन किया।


 


उल्लेखनीय है कि दिसंबर में हजारों की संख्या में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। विशेषकर 05 दिसंबर को इंडिगो की करीब 1,500 उड़ानें रद्द रही थीं।


 


अजीत शोभित

वार्ता

More News

विश्व पुस्तक मेले में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बच्चों को कराई अंतरिक्ष की रोमांचक यात्रा

13 Jan 2026 | 10:31 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे विश्व पुस्तक मेला के चौथे दिन बच्चों और युवाओं के लिये खास रहा। भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला दिन ज्ञान, प्रेरणा और कल्पनाओं की उड़ान से भरा रहा। भारत मंडपम के एम्फीथिएटर में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला, जब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने स्कूली विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस सत्र में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अंतरिक्ष से जुड़ी रोमांचक जानकारियाँ प्राप्त कीं।.

see more..

बच्चों की सुरक्षा करेगा विश्व का पहला एआई आधारित टूल 'रक्षा'

13 Jan 2026 | 10:30 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) भारत में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए यहां मंगलवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संचालित दुनिया में अपनी तरह का पहला टूल 'रक्षा' लॉन्च किया है। यह टूल बच्चों की तस्करी (ट्रैफिकिंग), बाल विवाह और बाल यौन शोषण व दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री (सी-सीम) की पहचान और रोकथाम के लिए तैयार किया गया है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से पहले 'रक्षा' को लॉन्च किया गया है, जो 16 से 20 फरवरी 2026 के बीच आयोजित होगा। .

see more..

एनआईए ने भाकपा (माओवादी) को फिर से ज़िंदा करने की कोशिश के मामले में तीसरे आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की

13 Jan 2026 | 10:26 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उत्तरी ब्यूरो को फिर से ज़िंदा करने की कोशिश के मामले में तीसरे आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की। .

see more..

ईडी ने मध्य प्रदेश में तंबाकू व्यापारी से जुड़े धन शोधन मामले में आरोप पत्र दायर किया

13 Jan 2026 | 10:18 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने किशोर वाधवानी, नितेश वाधवानी, पूनम वाधवानी और दबंग दुनिया प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एक विशेष धन शोधन अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया है। .

see more..

महिला दिवस पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से पिंकथॉन में फर्राटा भरेगी नारी शक्ति

13 Jan 2026 | 10:13 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस पर नारी शक्ति पिंकथान में फर्राटा भरेंगी। यह जानकारी मंगलवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रसिद्ध अभिनेता मिलिंद सोमण ने दी।.

see more..