Monday, Dec 15 2025 | Time 09:59 Hrs(IST)
बिजनेस


स्टार्टअप इकाइयों के साथ जुड़े, प्रोत्साहन दें उद्योग मंडल:पीयूष गोयल

स्टार्टअप इकाइयों के साथ जुड़े, प्रोत्साहन दें उद्योग मंडल:पीयूष गोयल

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को यहां उद्योग संघों से स्टार्टअप के साथ जुड़ने और चैंबरों में युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के लिए सक्रिय होने का आग्रह किया। उन्होंने उद्योग संघों में महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने का भी आग्रह किया।

राजधानी में आज शाम एक प्रमुख उद्योग मंडल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के वार्षिक पूर्ण सत्र में अपने संबोधन के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में पर्यटन की क्षमता के बारे में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उद्योग निकायों को दुनिया भर में फैले अपने प्रतिनिधि कार्यालयों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने कहा, हमें भाषा-कौशल विकसित करने का जिम्मा अपने ऊपर लेना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में दुभाषियों, टूर ऑपरेटरों जैसी नौकरियों को अनलॉक करने के लिए नागरिकों की भाषा संबंधी बाधा को दूर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि नौकरियों की मांग है जो उपलब्ध हैं लेकिन कौशल विकास के माध्यम से अंतर को पाटने की जरूरत है। उन्होंने कहा, भारत पर्यटन और आतिथ्य में दुनिया का नेतृत्व करेगा।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए युवाओं को शामिल करने में एक मिसाल कायम करने के लिए उद्योग मंडल आईसीसी की सराहना की । उन्होंने इस उद्योग संघ को 35 विभिन्न क्षेत्रों की आवाज बनने के लिए बधाई भी दी।

मनोहर.अभय

वार्ता

More News

गेहूं, चीनी मजबूत; चावल नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

14 Dec 2025 | 10:06 AM

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव टूट गये। ग्राहकी आने से गेहूं और चीनी में तेजी रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

एफपीआई ने दिसंबर में पूंजी बाजार से निकाले 24,936 करोड़ रुपये

14 Dec 2025 | 10:05 AM

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर के पहले दो सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार से 24,936 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। .

see more..

शीर्ष 10 की आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 79,129 करोड़ रुपये घटा

14 Dec 2025 | 10:04 AM

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में रही गिरावट के बीच पिछले सप्ताह बीएसई की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 79,129 करोड़ रुपये घट गया।.

see more..

बाजार पर दिखेगा महंगाई के आंकड़ों, वैश्विक कारकों का असर

14 Dec 2025 | 10:03 AM

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरी साप्ताहिक गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में बाजार पर महंगाई के आंकड़ों के साथ वैश्विक कारकों का असर भी दिख सकता है।.

see more..

एसबीआई के कर्ज सोमवार से होंगे सस्ते

14 Dec 2025 | 10:01 AM

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋण दाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आवास और निजी ऋण लेने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए ब्याज दरों में 25 आधार अंक (0.25 प्रतिशत) की कटौती की घोषणा की है। .

see more..