Tuesday, Mar 10 2026 | Time 17:47 Hrs(IST)
मनोरंजन


पिता को सुपरहीरो मानती है इशिता गांगुली

पिता को सुपरहीरो मानती है इशिता गांगुली

मुंबई, 14 जून (वार्ता) अभिनेत्री इशिता गांगुली अपने पिता को सुपरहीरो मानती है।

फादर्स डे के खास मौके पर शेमारू उमंग के शो बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन में चमकीली का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री इशिता गांगुली ने अपने पिता से जुड़ी कुछ भावुक यादें साझा की और अपनी ज़िंदगी में उनके महत्व को बयाँ किया।

इशिता गांगुली ने कहा, मेरे पापा ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया है। वे बिना कुछ कहे हर दिन मेरे लिए बहुत कुछ करते हैं। मेरे लिए वे सिर्फ मेरे पापा नहीं, बल्कि मेरे सुपरहीरो हैं। मुझे आज भी याद है, वे हर सुबह मुझे स्कूल छोड़ने जाते थे और उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान होती थी। जो भी चीज मुझे पसंद आती थी, वे बिना माँगे मुझे लेकर देते थे। वे हमेशा मेरी जरूरतें मुझसे पहले समझ जाते हैं। उनकी मौजूदगी ही मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है, वे मुझे हर मुश्किल से बचाने के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।

इशिता ने कहा,एक पिता बिना कहे सब कुछ कर जाते हैं। पापा ने कभी कुछ बदले में नहीं माँगा। उन्होंने सिर्फ मेरी खुशी के लिए अपने कितने ही सपनों को त्याग दिया। चाहे वह देर रात तक जागकर मुझे पढ़ाई में मदद करना हो या फिर मेरी पसंद की कोई चीज़ चुपचाप लाकर देना हो, उनकी हर बात में उनका प्यार और स्नेह झलकता है। मेरे पिता मेरे जीवन का आशीर्वाद हैं, जो मुझे हिम्मत, प्यार और दुनिया का सामना करने का आत्मविश्वास देते हैं। इस साल मैं बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन की शूटिंग में व्यस्त रहूँगी, लेकिन फिर भी अपने पापा के लिए समय निकालकर उनके लिए कुछ खास करने की कोशिश करुँगी। ठीक उसी तरह जैसे वे मुझे हर दिन खास महसूस कराते हैं।;

बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन , हर सोमवार से शनिवार, रात 9:00 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर प्रसारित होता है।

प्रेम

वार्ता

More News

चित्रांश राज ने नेटफ्लिक्स की ‘हेलो बच्चों’ के करियर के अहम पड़ाव में कदम रखा

10 Mar 2026 | 3:42 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) फिल्मों, टेलीविजन, म्यूज़िक वीडियो और विज्ञापनों में लगातार काम करते हुए अपने करियर को मज़बूती से आगे बढ़ाने के बाद अभिनेता चित्रांश राज ने अब अपने करियर के एक नए और अहम पड़ाव में कदम रखा है। .

see more..

सोनी मैक्स पर 21 मार्च को होगा ‘थामा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

10 Mar 2026 | 3:33 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर सोनी मैक्स पर 21 मार्च को होगा।.

see more..

कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मज़ेदार और अलग अंदाज़ वाला वेडिंग इनवाइट सामने आया, मेहमानों के लिए ‘पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतज़ाम

10 Mar 2026 | 12:27 PM

मुंबई,10 मार्च (वार्ता)कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी के जश्न की झलक सामने आनी शुरू हो गई है,इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह इस सीज़न की सबसे स्टाइलिश और अलग अंदाज़ वाली शादियों में से एक होने वाली है। यह जोड़ा 11 मार्च को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस खास मौके को वे अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक निजी लेकिन ग्लैमरस समारोह में सेलिब्रेट करेंगे। इस जश्न में फिल्म और खेल जगत के कई जाने-माने चेहरे भी शामिल होने वाले हैं।.

see more..

‘आया शेर’ के लिए द पैराडाइज के मेकर्स ने बनाया 2.5 एकड़ का स्लम सेट

10 Mar 2026 | 12:18 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) फिल्म द पैराडाइज के मेकर्स ने गाना ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ का स्लम सेट बनाया है। हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म 'द पैराडाइज़' के गाने 'आया शेर' ने अपनी ज़बरदस्त एनर्जी और कमाल के विजुअल्स से लोगों को इम्प्रेस कर दिया है। इस गाने के इतने बड़े लेवल और असली दिखने के पीछे एक बड़ी वजह फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट की मेहनत है, जिन्होंने बहुत ही शानदार सेट्स तैयार किए। इन सेट्स में भव्यता के साथ-साथ असलियत का भी पूरा तालमेल बिठाया गया है।.

see more..

गोवा में नई शुरुआत! लीप के बाद ‘अनुपमा’ की जिंदगी में आएंगे सचिन त्यागी

10 Mar 2026 | 10:56 AM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता)स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें कहानी में एक छोटा सा लीप (समय का बदलाव) दिखाया गया है। प्रोमो से पता चलता है कि अनुपमा अब गोवा शिफ्ट हो गई है और वहां अपनी जिंदगी का एक नया फेज शुरू कर चुकी है। प्रोमो की शुरुआत में अनुपमा बीच (समुद्र किनारे) पर साइकिल चलाती दिख रही है और उसके पीछे एक छोटी बच्ची बैठी है। वह बच्ची एक्साइटमेंट में अनुपमा से साइकिल और तेज चलाने को कहती है, जो एक बहुत ही प्यारा और खुशमिजाज पल है।इसके तुरंत बाद, अनुपमा को यह सोचते हुए दिखाया गया है कि समुद्र किनारे लगी कई छोटी दुकानों के बीच वह अपना खाने का स्टॉ.

see more..