Sunday, Jan 18 2026 | Time 12:25 Hrs(IST)
मनोरंजन


फिल्म ‘स्टोलन’ का अमेरिका और भारत में प्राइम वीडियो पर टॉप 10 फिल्मों में शामिल होना खास अनुभव: अभिषेक बनर्जी

फिल्म ‘स्टोलन’ का अमेरिका और भारत में प्राइम वीडियो पर टॉप 10 फिल्मों में शामिल होना खास अनुभव: अभिषेक बनर्जी

मुंबई, 09 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिेनता अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि जब आजकल सिर्फ बड़ी बजट की और फॉर्मूला फिल्मों का बोलबाला है, ऐसे में उनकी फिल्म ‘स्टोलन’ को इतना प्यार मिलना और अमेरिका और भारत में प्राइम वीडियो पर टॉप 10 फिल्मों में शामिल होना उनके लिये खास अनुभव है।

आज के सिनेमाई माहौल में जहां बड़ी-बड़ी फिल्में और बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स ही छाए रहते हैं, वहीं अभिषेक बनर्जी की फिल्म ‘स्टोलन’ यह साबित कर रही है कि कंटेंट पर आधारित कहानियां भी दर्शकों को अपनी तरफ खींच सकती हैं। यह थ्रिलर फिल्म इस समय प्राइम वीडियो पर भारत और अमेरिका दोनों में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है, जो फिल्म और इसके मेकर्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

फिल्म स्टोलन के मुख्य अभिनेता अभिषेक बनर्जी, जिन्हें फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए खूब तारीफ मिल रही है, ने अपने दिल की बात कही।उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश और इमोशनल हूं। हमने ‘स्टोलन’ को पूरी ईमानदारी से बनाया, और अब इसे इतना प्यार और टॉप पर ट्रेंड करते देखना वाकई एक भावुक पल है। यह अच्छा दौर है जब दर्शक सिर्फ फिल्म का स्केल नहीं, बल्कि अच्छी फिल्मों को भी इतना प्यार दे रहे हैं। इससे हम जैसे कहानीकारों को आगे की राह आसान लगती है।

प्रेम

वार्ता

More News

जापान में 'पुष्पा' का चढ़ा बुखार, टोक्यो में अल्लू अर्जुन का रहा जलवा

17 Jan 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया जापान यात्रा के दौरान वहां की राजधानी टोक्यो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अर्जुन ने प्रशंसकों को जापानी में संबोधित कर और अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का एक लोकप्रिय डायलॉग स्थानीय भाषा में बोलकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस सहज व्यवहार ने भीड़ से जबरदस्त वाहवाही और तालियां बटोरीं।.

see more..

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..

दीया मिर्जा वायरल ट्रेंड में शामिल हुईं, आर. माधवन के साथ 'रहना है तेरे दिल में' के दिनों को किया याद

17 Jan 2026 | 6:11 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वायरल "दिस वाज़ 2016" ट्रेंड में शामिल होकर अपने प्रशंसकों को पुरानी यादों में ले गईं और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके प्रशंसकों को अपनी शुरुआती फिल्मों की यादें ताजा हो गईं।.

see more..

'दस्तखत टूर'की शुरुआत , अनुव जैन ने दिल्ली में शानदार प्रस्तुति दी

17 Jan 2026 | 5:58 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) गायक अनुव जैन ने अपने नए 'दस्तखत टूर' की शुरुआत शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक शानदार प्रस्तुति के साथ की और प्रशंसकों के पंसदीदा गाने गाए। .

see more..

फिल्म 'ओ रोमियो' का 'हम तो तेरे ही लिए थे' गाना रिलीज

17 Jan 2026 | 5:34 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' का गाना 'हम तो तेरे ही लिये थे' शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। .

see more..