Tuesday, Jun 9 2026 | Time 01:24 Hrs(IST)
India


वेतनभोगियों के लिए आईटीआर- 2 दाखिला शुरू

वेतनभोगियों के लिए आईटीआर- 2 दाखिला शुरू

नई दिल्ली 18 जुलाई (वार्ता) आयकर विभाग ने शुक्रवार को कहा कि आयकरदाता अपने रिटर्न फॉर्म - आईटीआर-2 विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर आज से दाखिल कर सकते हैं।
विभाग की ओर से जारी एक सूचना में कहा गया है कि ई- फाइलिंग पोर्टल पहले से भरे गए डेटा के साथ आईटीआर -2 ऑनलाइन माध्यम से दाखिल करने के लिए चालू हो चुका है।
आईटीआर-2 फॉर्म उन व्यक्तियों और अविभाजित हिंदू परिवारों (एचयूएफ ) में के लिए है जो 'व्यापार या पेशे से लाभ और प्राप्ति' को छोड़ कर अन्य स्रोतों से आय प्राप्त करते हैं। इस तरह वेतन और पेंशन तथा मकान के किराए
(एक से अधिक मकान ) जैसे स्रोतों से आय कमाने वाले व्यक्ति पहले से भरे डेटा वाले आईटीआर-2 फॉर्म भरने के पात्र हैं।
मनोहर सैनी
वार्ता

More News

शुभेंदु से मिली सीतारमण: योजनाओं के क्रियान्वयन, कर्ज सुविधा पर बातचीत की

08 Jun 2026 | 10:17 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यहां पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की और उनके साथ केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और पश्चिम बंगाल में ऋण सुविधाओं को मजबूत करने जैसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार बैठक के दौरान राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में ऋण उपलब्धता और केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन पर चर्चा हुई।.

see more..

प्राचीन गांवों तथा 92 कॉलोनियों को ओ जोन से हटाने की मांग को लेकर संधू से मिले भाजपा सांसद

08 Jun 2026 | 9:55 PM

नयी दिल्ली 08 जून (वार्ता) दिल्ली के प्राचीन गांवों तथा 92 कॉलोनियों को ओ जोन हटाने की मांग को लेकर सांसद मनोज तिवारी और रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। .

see more..

मोदी ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

08 Jun 2026 | 9:18 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। .

see more..

राज्यसभा के सभापति ने सुखेंदु शेखर रॉय का इस्तीफा स्वीकार किया

08 Jun 2026 | 9:15 PM

नयी दिल्ली 08 जून (वार्ता) राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय का सदन की सदस्यता से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। उन्होंने सोमवार को ही अपना त्यागपत्र सौंपा था। .

see more..

ईडी ने मलेशियाई नागरिकों, कंबोडिया साइबर ठगी से जुड़े सिम कार्ड फ्रॉड नेटवर्क का किया भंडाफोड़

08 Jun 2026 | 9:01 PM

नयी दिल्ली, 08 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मलेशियाई नागरिकों और कंबोडिया से संचालित साइबर ठगी के एक मामले में राजस्थान और पंजाब में सात ठिकानों पर छापेमारी कर एक बड़े सिम कार्ड फर्जीवाड़े का खुलासा किया है।.

see more..