Wednesday, Dec 17 2025 | Time 05:48 Hrs(IST)
खेल


जिरी लेहेका को हराकर जैक ड्रेपर कतर ओपन के फाइनल में

जिरी लेहेका को हराकर जैक ड्रेपर कतर ओपन के फाइनल में

दोहा, 22 फरवरी (वार्ता) ब्रिटिश नंबर एक जैक ड्रेपर चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 3-6 7-6 (7-2) 6-3 से हरा कर कतर ओपन के फाइनल में पहुंच गए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रेपर ने गुरुवार को पूर्व विंबलडन उपविजेता माटेओ बेरेटिनी को हराया था। उन्होने टाई-ब्रेक में त्रुटिहीन प्रदर्शन करते हुए मैच को निर्णायक स्थिति में पहुंचा दिया। हार की निराश में लेहेका ने अपना रैकेट फर्श पर फेंक दिया।

ड्रेपर ने अपने दूसरे मैच प्वाइंट के साथ फिर से सर्विस तोड़ दी और खुद को करियर का तीसरा खिताब जीतने का मौका दिया। ड्रेपर ने कहा, “ मुझे लगा कि पहले सेट में मैंने ख़राब खेल दिखाया। मैंने उसकी (लेहेका की) सर्विस पर बढ़त हासिल करना शुरू की, आसान पकड़ बनाई और उसकी सर्विस के पीछे काफी दबाव बनाया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, मुझे और अधिक सकारात्मक महसूस हुआ।”

जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंचने वाले ड्रेपर फाइनल में एंड्री रुबलेव से भिड़ेंगे। उन्होने कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 7-5, 4-6, 7-6 (7-5) से हराया था। बराबरी का मुकाबला रोमांचक निर्णायक सेट तक पहुंच गया, जिसमें दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी रुबलेव ने अपने चौथे मैच प्वाइंट के साथ जीत हासिल की।

रुबलेव ने कहा “ मुझे लगता है कि मैं सप्ताह दर सप्ताह बेहतर से बेहतर खेल रहा हूं, मैं सुधार कर रहा हूं।” रुबलेव ने पिछले तीन मुकाबलों में ड्रेपरके खिलाफ जीत हासिल की है। इससे पहले शुक्रवार को ब्रिटिश जोड़ी लॉयड ग्लासपूल और जूलियन कैश ने भारत के युकी भांबरी और क्रोएशिया के इवान डोडिग को 7-6 (7-3) 6-3 से हराया था।

प्रदीप

वार्ता

More News

सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने कार्तिक, वीर, ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी

16 Dec 2025 | 10:39 PM

अबू धाबी, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर और राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज कार्तिक शर्मा मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मिनी-ऑक्शन के दौरान लीग के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गये, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन लीग के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। .

see more..

संतोष ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी हिमांशु राय को

16 Dec 2025 | 8:23 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में 19 दिसंबर से होने वाली संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिये दिल्ली टीम की कप्तानी हिमांशु राय को सौंपी गयी है। टीम मैनेजर (बैंक ऑफ इंडिया) सुनील दत्त ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

see more..

पाकिस्तान भी अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में

16 Dec 2025 | 8:22 PM

दुबई, 16 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान ने मंगलवार को अंडर-19 एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 70 रन से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। .

see more..

लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द ईयर बनीं सबालेंका

16 Dec 2025 | 8:21 PM

वाशिंगटन, 16 दिसंबर (वार्ता) महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने दुनिया की शीर्ष महिला टेनिस स्टार एरिना सबालेंका को लगातार दूसरी बार 'साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी' चुना है। .

see more..

ममता ने खेल मंत्री अरूप विश्वास का इस्तीफा स्वीकार किया

16 Dec 2025 | 8:19 PM

कोलकाता, 16 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य के खेल मंत्री अरूप विश्वास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। .

see more..