Monday, Apr 20 2026 | Time 23:54 Hrs(IST)
मनोरंजन


जाह्नवी कपूर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरा

जाह्नवी कपूर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरा

कान्स, 21 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा दिया।

इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 काफी चर्चा में है। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपना जलवा बिखेर रहे हैं।फ्रांस के रिवेरा शहर में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में जाह्नवी कपूर ने जलवा बिखेरा है।जाह्नवी कपूर ने कान्स 2025 में अपना डेब्यू कर दिया है। रेड कारपेट से जाह्ववी का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

जाह्नवी कपूर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने पहले रेड कार्पेट लुक के लिए डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किया गया गुलाबी रंग का एक कस्टम-मेड आउटफिट पहना। यह एक बनारसी टिशू फैब्रिक से बना था, जिसमें एक वॉल्यूमिनस स्कर्ट, कॉर्सेट टॉप और एक ड्रामेटिक घूंघट था।उन्होंने चोपार्ड के हाउते जोएलरी कलेक्शन की ज्वेलरी पहन अपने लुक को कम्पलीट किया।कान्स के रेड कारपेट पर जाह्नवी कपूर पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आई। उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज देकर पूरी महफिल लूट ली। जाह्नवी को देख लोगों को उनकी मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की भी याद आई।

जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर भी कान्स पहुंचे हैं। दोनों ही सितारे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘होमबाउंड’ के लिए वहां पहुंचे हैं, जिसकी स्क्रीनिंग इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में हो रही है। फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले इसके लीड सितारे जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर रेड कारपेट पर उतरे।

प्रेम

वार्ता

More News

'पति पत्नी और वो दो' का टीज़र रिलीज़

20 Apr 2026 | 2:30 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) 'पति पत्नी और वो दो' के मेकर्स टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा का टीज़र जारी कर दिया है। .

see more..

रोज़ सरदाना ने 'मार डाला’ पर डांस कर माधुरी दीक्षित को दिया ट्रिब्यूट

20 Apr 2026 | 2:25 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री रोज़ सरदाना ने अपनी आने वाली फिल्म इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ज़ॉम्बीज़ का गाना ‘मार डाला’, के जरिये धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट दिया है।.

see more..

हस्तिनापुर के वीर में द्रोणाचार्य का किरदार निभायेंगे जितेन लालवानी

20 Apr 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता जितेन लालवानी सोनी सब के आने वाले शो हस्तिनापुर के वीर में द्रोणाचार्य का किरदार निभाते नजर आयेंगे।.

see more..

आज भी प्रेरणादायी है ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन का शानदार ट्रांसफॉर्मेशन सफर

20 Apr 2026 | 2:11 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन का 'चंदू चैम्पियन' के लिए किया गया ट्रांसफॉर्मेशन उनकी करियर की सबसे प्रेरणादायक यात्राओं में से एक माना जाता है। .

see more..

फिल्म 'आखिरी सवाल' का दमदार पोस्टर आउट: संजय दत्त के इंटेंस लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट!

20 Apr 2026 | 12:16 PM

मुंबई, 20 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' एक दमदार पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म 'आखिरी सवाल' में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा की अहम भूमिका है।.

see more..