Tuesday, Dec 16 2025 | Time 12:25 Hrs(IST)
राज्य


झांसी: हजारिया महादेव मंदिर में जलाभिषेक से मिलता है 1100 शिवलिंगों पर जलाभिषेक का पुण्य

झांसी: हजारिया महादेव मंदिर में जलाभिषेक से मिलता है 1100 शिवलिंगों पर जलाभिषेक का पुण्य

(सोनिया पाण्डे से)

झांसी 25 फरवरी (वार्ता) बुंदेलखंड के झांसी में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है यहां के प्राचीन ऐतिहासिक पानी के धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर का महात्म्य अद्भुत है। यहां मंदिर में अद्भुत शिवलिंग स्थापित है जो छोटे छोटे 1100 शिवलिंगों से मिलकर बना है जो 10 चक्रों में समाहित हैं।

मंदिर के पुजारी पंडित प्रमिल शर्मा ने मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि मंदिर का निर्माण लगभग 600 साल पहले गोसाइयों के शासनकाल में किया गया था। मंदिर में उनके पूर्वज ही पूजा अर्चना का काम करते थे और उनका पूरा परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी भगवान भोलेनाथ की सेवा में लगा है। पं़ शर्मा ने बताया कि झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई जो महादेव की परम भक्त थीं वह इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आतीं थी ।

उन्होंने बताया कि इस मंदिर का एक और खासियत है जो इसे दुलर्भ बनाती है जिसके कारण इसे पंचमहेश्वर भी कहा जाता है। मंदिर में विष्णुदेव, सूर्यदेव, माता पार्वती,और गणेश जी की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। ऐसे होना इसे दुर्लभ मंदिरों की श्रेणी में लाता है। उन्होंने बताया कि पानी वाली धर्म शाला के हजारिया महादेव के समान ही पिंडी झांसी के दीक्षित बाग स्थित शिव मंदिर और तालबेहट के पास स्थित मंदिर में भी हैं लेकिन इन तीनों में से सर्वाधिक प्राचीन पानी वाली धर्मशाला के हजारिया महादेव ही हैं।

उन्होंने बताया कि प्राचीन काल से ही बुंदेलखंड में जलसंरक्षण का काम लगातार किया गया है यह मंदिर पानी वाली धर्मशाला के नाम से प्रसिद्ध है क्योंकि यहां मंदिर से लगी ही बड़ी बावड़ी भी बनायी गयी थी जो प्राचीन काल में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के पास ही जल की सुविधा मुहैया कराती थी साथ ही आज भी यह बावड़ी इस पूरे क्षेत्र में जलस्तर को बनाये रखने में तो बड़ी भूमिका निभाती ही है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में न केवल महानगर बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आगमन होता है। हर बार की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर सुबह चार बजे भगवान भोले नाथ का रूद्राभिषेक किया जायेगा और इसके बाद आरती होगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूरा दिन खीर वितरण का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए किया जाता है। शाम की आरती आठ बजे होगी । मंदिर में आने वाली श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के मद्देनजर मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा तमाम तरह की व्यवस्थाएं की जाती हैं और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जाते हैं।

सोनिया

वार्ता

More News
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में बारह जगहों पर आतंकी मामले में छापे मारे

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में बारह जगहों पर आतंकी मामले में छापे मारे

16 Dec 2025 | 12:07 PM

श्रीनगर, 16 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को एक आतंकी मामले के सिलसिले में कश्मीर घाटी में 12 जगहों पर छापे मारे।.

see more..

खोपड़ी से बाहर निकले ट्यूमर की एसजीपीजीआई में सफल सर्जरी

16 Dec 2025 | 11:58 AM

लखनऊ 16 दिसम्बर (वार्ता) संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ के विशेषज्ञों ने एक बार फिर अपनी विद्वता का परिचय देकर एक 23 वर्षीय युवक की सफल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है। सर्जरी में बाद युवक स्वास्थ्य लाभ पर है।.

see more..

मुख्यमंत्री योगी करेंगे महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा

16 Dec 2025 | 11:56 AM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।.

see more..

बाराबंकी में युवती की हत्या

16 Dec 2025 | 11:54 AM

बाराबंकी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में प्रेमी के घर आई युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के कस्बा शाहपुर निवासी संदीप का विवाह करीब एक माह पहले ही शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुआ था। संदीप इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वह सीतापुर में तैनात है। करीब एक सप्ताह से गांव में ही रह रहा था। संदीप का गोरखपुर की युवती से भी प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार देर रात गोरखपुर निवासी युवती संदीप के घर आई थी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे तक घर में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। इसके बाद संदीप शौच के लिए घ.

see more..

बिलासपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ट्रेलर से टकरायी, 16 यात्री घायल

16 Dec 2025 | 11:53 AM

बिलासपुर, 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गये, जिनमें से 11 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।.

see more..