Wednesday, Jan 21 2026 | Time 03:25 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


झांसी नगर निगम: महापौर कक्ष में पार्षदों ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन

झांसी नगर निगम: महापौर कक्ष में पार्षदों ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन

झांसी 14 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी नगर निगम में सोमवार को पार्षदों ने लंबे समय से सदन की बैठक न होने को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए महापौर बिहारी लाल आर्य के कक्ष मे जमकर हंगामा किया और विविध मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

नगर निगम परिसर में शाम के समय लगभग 20 से 25 पार्षद अपने अपने वार्डों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापौर से मिलने पहुंचे और इस दौरान महिला पार्षदों ने भी लंबे समय से सदन की बैठक नहीं होने पर गहरी नाराजगी जतायी। महापौर के समक्ष 44 वार्ड की पार्षद नीता विकास यादव ने कहा कि सदन की पिछली बैठक 20 जनवरी को हुई थी और इसके बाद से एक भी बैठक नहीं हुई है लेकिन नगर निगम के द्वारा वार्ड में लगातार काम कराया जा रहा है। अधिकारी पार्षदों को न तो कोई जानकारी देते हैं और न ही हो रहे काम को लेकर पूछे गये सवालों का जवाब देते हैं।

श्रीमती यादव ने कहा कि अधिकारी बिल्कुल निरंकुश होकर काम कर रहे हैं और सदन की बैठक लंबे समय से न होने के कारण हम पार्षद भी अपनी बात और विरोध को प्रकट नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना था कि वार्ड की जनता हमसे सवाल करती है लेकिन हम उनकी मदद ही नहीं कर पा रहे हैं । जनता ने हमें चुनकर सदन में भेजा है और हमारी उनके प्रति जवाबदेही है इसलिए आज हमने महापौर से मिलकर सदन की बैठक जल्द से जल्द कराये जाने की मांग की है ताकि हम सदन के समक्ष अधिकारियों के अपनी मनमर्जी से कराये जा रहे कार्यों और उनसे जुुड़ी अनियमितताओं को उजागर कर सकें।

पार्षदों ने नगर निगम द्वारा हाल ही में बढाये गये कूडा कलेक्शन चार्ज और गृहकर चार्ज को लेकर भी गहरी नाराजगी जतायी । उन्होंने कहा कि कूड़ा कलेक्शन दोगुना से भी अधिक बढ़ा दिया गया है और इसको लेकर आमजन में बड़ा आक्रोश है । इसको तुरंत पूर्ववत बनाये रखने का आदेश जारी किया जाना चाहिए और इसके लिए सदन की बैठक जल्द से जल्द बुलाया जाना बहुत आवश्यक है।

महिला पार्षद ने महापौर के समय से कार्यालय में न मिलने पर भी नाराजगी जतायी और कहा कि उन्होंने महापौर से अनुरोध किया है कि सुबह के समय कार्यालय में वह जल्द उपस्थित हों ताकि हम लोगों उन्हें अपने अपने वार्डों की समस्याओं से अवगत करा सकें। उन्होंने कहा कि आज वह सुबह 11 बजे ही नगर निगम आ गयी ंथीं लेकिन महापौर से मुलाकात शाम चार बजे के बाद ही संभव हो पायी है। उन्होंने कहा कि मुलाकात के लिए इतना लंबा इंतजार ठीक नहीं है और महिला पार्षदों को तो इससे और भी परेशानी होती है।

इस पर जब महापौर बिहारी लाल आर्य से बात की गयी तो उन्होंने चुनाव और सदस्यता अभियान तथा अन्य दूसरे कार्यों पर सदन की कार्रवाई न होने का ठीकरा फोड़ते हुए आश्वासन दिया कि इसी माह सदन की बैठक बुलायी जायेगी। बढ़े हुए कूडा कलेक्शन चार्ज को लेकर पार्षदों के विरोध पर महापौर बैकफुट पर नजर आये और आम जनता के हितों को सर्वोपरि बताते हुए उसी के अनुरूप आगे कोई फैसला किये जाने की बात कही।

सोनिया

वार्ता

More News

लापता अमीन का शव तीन दिन बाद मिला

20 Jan 2026 | 10:46 PM

आजमगढ़ 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रहस्यमय ढंग से लापता अमीन सुरेश उपाध्याय का शव मंगलवार देर शाम खेत में मिला। .

see more..

बांदा से महोबा,झांसी का सीधा आवागमन 22 को रहेगा बाधित

20 Jan 2026 | 10:41 PM

बांदा 20 जनवरी (वार्ता) रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते 22 जनवरी को बांदा से महोबा, खजुराहो, छतरपुर और झांसी का सीधा आवागमन पूर्णतया अवरुद्ध किया गया है। .

see more..

अजय राय ने संत अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात

20 Jan 2026 | 10:36 PM

प्रयागराज, 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार शाम माघ मेले में शिविर के बाहर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। श्री राय ने कहा कि संत अविमुक्तेश्वरानंद नंद की इस लड़ाई में कांग्रेस का पूरा समर्थन है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ अन्याय किया जा रहा है। मेले में और भी साधु संत आए है उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जा रहा है। सतुआ बाबा जैसे लोगों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और जो शंकराचार्य है, उनके साथ मेला प्रशासन जोर जबरजस्ती कर के उनको संगम स्नान नहीं करने दिया गया जिसको लेकर हम सभी लोग शंकराचार्य अविमुक्त.

see more..

बांदा में युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

20 Jan 2026 | 9:25 PM

बांदा 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने एक युवक की नृशंस हत्या की घटना का खुलासा करते हुए मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।.

see more..

मणिकर्णिका घाट का 17.56 करोड़ रुपये से हो रहा पुनर्विकास: डॉ. मिश्र

20 Jan 2026 | 8:47 PM

वाराणसी, 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सोशल मीडिया पर मणिकर्णिका घाट को लेकर उठे विवाद पर स्थिति साफ करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में काशी आज अपने दिव्य एवं भव्य स्वरूप के कारण पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है।.

see more..