Saturday, Apr 11 2026 | Time 16:40 Hrs(IST)
India


न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने दोषी ठहराने की वैधता को दी चुनौती

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने दोषी ठहराने की वैधता को दी चुनौती

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने दिल्ली के अपने आधिकारिक आवास पर नकदी बरामद होने‌ के मामले में दोषी ठहराए जाने की कार्रवाई की वैधता को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।
न्यायमूर्ति वर्मा ने एक रिट याचिका दायर कर अपने मामले में गठित न्यायाधीशों की एक विशेष समिति की आंतरिक जाँच रिपोर्ट में दोषी ठहराए जाने की कार्रवाई की वैधता को चुनौती दी है। उन्होंने याचिका में आंतरिक प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष सुनवाई और उचित प्रक्रिया से इनकार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने न्यायाधीशों उक्त समिति की जाँच शुरू करने से पहले औपचारिक शिकायत दर्ज न किए जाने का मुद्दा भी उठाया।
न्यायमूर्ति वर्मा ने तर्क दिया कि 22 मार्च, 2025 को उनके खिलाफ आरोपों का खुलासा करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति अपलोड करने के शीर्ष अदालत के कृत्य से मीडिया में तीखी अटकलें लगाई गईं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और गरिमा धूमिल हुयी है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना द्वारा गठित न्यायाधीशों की समिति ने उन्हें आरोपों का खंडन करने या गवाहों से जिरह करने का अवसर नहीं दिया। उन्होंने तर्क दिया कि उन्हें हटाने की सिफारिश बिना किसी व्यक्तिगत कारण के अपना पक्ष रखने का अवसर दिये की गई है।
गौरतलब है कि यह नकदी कथित तौर पर 14-15 मार्च, 2025 को हुई आग की घटना के दौरान दिल्ली उच्च न्यायालय के तत्कालीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति वर्मा के आवास पर मिली थी। बाद में न्यायाधीश का स्थानांतरण उनके मूल उच्च न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कर दिया गया।
तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश ने 22 मार्च, 2025 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू की अध्यक्षता में एक समिति गठित की, जिसमें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया और कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनु शिवरामन शामिल थीं।
समिति ने न्यायमूर्ति वर्मा सहित 55 गवाहों के बयानों का विश्लेषण करने और 10 दिनों तक जाँच की और 03 मई, 2025 को उन्हें अभियोग लगाते हुए अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया।
तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेज दी क्योंकि न्यायमूर्ति वर्मा ने कथित तौर पर पद छोड़ने से इनकार कर दिया था।
बीरेंद्र, उप्रेती
वार्ता

More News

इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता शुरू होने पर कांग्रेस ने केंद्र की विदेश नीति पर उठाये सवाल

11 Apr 2026 | 3:19 PM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) शनिवार को इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता की आहट के बीच कांग्रेस पार्टी ने शांति की संभावनाओं पर सावधानी भरी उम्मीद जतायी है। साथ ही पार्टी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला करते हुए तेजी से बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर 'गंभीर सवाल' उठाये हैं।.

see more..

नितिन नवीन ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें किया नमन

11 Apr 2026 | 2:15 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया और कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा एवं सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से समाज में नवचेतना का संचार किया और वंचितों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।.

see more..

दिल्ली : धन शोधन जांच में ईडी ने 6.3 करोड़ रुपये नकद और 7.5 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किये

11 Apr 2026 | 2:02 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (ईआइएल) और उसकी समूह संस्थाओं से जुड़े एक मामले में तलाशी अभियान चलाकर 6.3 करोड़ रुपये की नकदी, 7.5 करोड़ रुपये के आभूषण, चांदी की सिल्लियां और लग्जरी घड़ियां जब्त की हैं।.

see more..

हरियाणा का मोस्ट वांटेड अपराधी साहिल चौहान बैंकॉक से भारत लाया गया

11 Apr 2026 | 1:47 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के एक मोस्ट वांटेड अपराधी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से भारत वापस लाया गया है। वह अपराधी साहिल चौहान विदेश भाग गया था। .

see more..

दिल्ली में साइबर अरेस्ट एवं निवेश घोटाले में तीन गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश

11 Apr 2026 | 12:59 PM

नयी दिल्ली, 11अप्रैल (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके धोखाधड़ी से प्राप्त धन के फर्जी बैंक खातों के माध्यम से लेन-देन में शामिल एक अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।.

see more..